
Reddit Viral Post: बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छी-खासी सैलरी पर काम कर रहे लोगों की नौकरियां आजकल खतरे में हैं। इसकी एक बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भी माना जा रहा है। खासकर टेक सेक्टर में तो बड़े पैमाने पर छंटनी (Layoffs) हो रही है। ऐसे ही एक IIT ग्रेजुएट ने नौकरी जाने के बाद अपना अनुभव रेडिट पर शेयर किया है। उसका मानना है कि इस AI के दौर में इंजीनियरिंग से बेहतर MBBS की डिग्री है।
पढ़िए पूरी पोस्ट
"आप सब जानते ही हैं कि जॉब मार्केट का क्या हाल है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। मुझे भी एक बड़ी अमेरिकी टेक कंपनी से निकाल दिया गया। पिछले दो महीने से मैं लगातार जॉब के लिए अप्लाई कर रहा हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा। मैं टियर-1 कॉलेज (IIT) से पढ़ा हूं, मेरे पास रेफरल्स भी हैं, फिर भी समझ नहीं आ रहा कि नौकरी क्यों नहीं मिल रही।"
"मुझे हमेशा से लगता है कि MBBS सबसे सुरक्षित और स्थिर फील्ड है। यहां नौकरी जाने का कोई खतरा नहीं, 100% जॉब सिक्योरिटी है। साथ ही समाज में इज्जत भी खूब मिलती है। एक डॉक्टर कभी बेरोजगार नहीं रहता, कम से कम वो कुछ न कुछ तो कमा ही लेगा। और कुछ सालों के अनुभव के बाद तो महीने के 5-6 लाख रुपये या उससे भी ज़्यादा कमाना बहुत आसान हो जाता है।"
"मैंने देखा है कि बॉम्बे में मेरे घर के पास वाले अस्पताल की पार्किंग में कई डॉक्टरों के पास BMW X7, मर्सिडीज GLS, ऑडी RS5 और पोर्शे 911 जैसी महंगी गाड़ियां हैं। मुझे पता है कि यह आसान नहीं है और बहुत मेहनत लगती है, लेकिन इस फील्ड में मेहनत का फल जरूर मिलता है। दूसरी फील्ड्स में तो जब आप मोटी सैलरी वाले कर्मचारी बन जाते हैं, तो कंपनी आपको निकाल बाहर करती है।"
"कई लोग कहते हैं कि MBBS में फायदा नहीं है और B।Tech इससे बेहतर है। लेकिन भारत की सच्चाई कुछ और है। यहां 83% B।Tech ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। जिन्हें नौकरी मिलती भी है, उनमें से ज़्यादातर की शुरुआत सालाना 3।5 लाख रुपये जैसी मामूली सैलरी से होती है। हां, अगर आप IIT, NIT या ट्रिपल आईटी से हैं तो कहानी अलग है। लेकिन एक औसत MBBS ग्रेजुएट भी इससे कहीं ज़्यादा कमाता है। मुझे समझ नहीं आता कि इतनी अच्छी कमाई के बावजूद लोग क्यों कहते हैं कि MBBS फायदेमंद नहीं है।"
इस युवक की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। ज़्यादातर का मानना है कि टेक सेक्टर में छंटनी एक कड़वी सच्चाई है और लोगों को अब ऐसे करियर ऑप्शन पर ध्यान देना चाहिए, जहां जॉब की स्टेबिलिटी यानी स्थिरता ज़्यादा हो।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।