
करियर डेस्क. इंडियन आर्मी में जाने का सपना देखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना ने 133वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-133) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आविवाहित पुरुष कैंडिडेट्स भारतीय सेना में सरकारी नौकरी पाने के लिए 26 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। 40 पद के लिए भर्ती हैं जिसका आयोजन इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), देहरादून में किया जाएगा।
टीजीसी -133 की शुरुआत जुलाई 2021 से होगी। टीजीसी133 के जरिए सिविल, मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न ट्रेडस पदों पर भर्ती की जायेगी। यहां आप इन वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने यहां क्लिक करें
महत्वपूर्ण तारीखें:
ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रारंभिक तारीख: 25 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 26 मार्च 2021
ट्रेड वाइज पदों का विवरण
आयु सीमा: इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु 1 जुलाई 2021 को 20 से 27 साल होनी चाहिए, अर्थात कैंडिडेट्स 02-07-1994 और 01-07-2001 के बीच पैदा हुआ होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता:
इंडियन आर्मी टीजीसी के लिए कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या इंजीनियरिंग फाइनल ईयर/फाइनल सेमेस्टर का छात्र होना चाहिए। कैंडिडेट्स को संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को टीजीसी-133 भर्ती संबंधी
सैलरी: 56000 रुपए से 2,50,000 रुपए तक है। (ट्रेड, पद और रैंक हिसाब से वेतन अलग-अलग है)
कैसे करें आवेदन
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi