जामिया मिलिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन कोर्सज में CUET से मिलेगा दाखिला, जानें कैसे करें अप्लाई

Published : Apr 16, 2022, 10:00 AM IST
जामिया मिलिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन कोर्सज में  CUET से मिलेगा दाखिला, जानें कैसे करें अप्लाई

सार

जामिया मिलिया इस्लामिया में CUET 2022 के माध्यम से भी एडमिशन होगा। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 12 मई है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। 

करियर डेस्क. जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) यूनिवर्सिटी में अगर आप पढ़ाई का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। एकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए जो कैंडिडेट्स ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहते हैं वो कैंडिडेट्स अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 12 मई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रोसेस के लिए कैंडिडेट्स को जामिया मिलिया इस्लामिया की ऑफिशियल वेबसाइट jmicoe.in पर जाना होगा।

इसे भी पढ़ें- UP Police SI Result 2021: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4 स्टेप्स से देखें अपना स्कोर

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jmicoe.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here to apply for UG/PG/BTECH/BARCH/ DIP/ADP/PGD/NRI वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपनी डिटेल्स भरकर अपना रदिस्ट्रेशन कर लें। 
  • अब वापस होमपेज पर जाकर लॉगिन करें।
  • यहां आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा उसे भरें। 
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 
  • अब एप्लीकेशन फीस भरें। 
  • अप फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट ले लें।

CUET 2022 से भी होगा एडमिशन
जामिया मिलिया इस्लामिया में CUET 2022 के माध्यम से भी एडमिशन होगा। कैंडिडेट्स को केवल 10 ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET 2022 के माध्यम से मिलेगा।  बता दें कि इस साल से केन्द्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए CUET 2022 का आयोजन किया जा रहा है।

 इसे भी पढ़ें- Tricky Questions: कौन सी जाति की महिलाएं जीवन में एक बार नहाती हैं? जानिए इसका जवाब  

एडमिशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी
जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ डॉक्यूमेंट भी जरूरी है। एडमिशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को इन इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।

  • कैंडिडेट्स की खुद की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूरी है।
  • कैंडिडेट्स के पास 10वीं, 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट्स की स्कैन की गई लेटेस्ट फोटो।
  • कैंडिडेट्स की स्कैन की गई साइन।

CUET से इन कोर्सज में मिलेगा एडमिशन
जामिया मिलिया इस्लामिया में CUET 2022 से  बीए ऑनर्स  इतिहास, बीए  ऑनर्स  हिंदी, बीए  ऑनर्स तुर्की भाषा, बीए  ऑनर्स  इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स  संस्कृत, और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स समेत कई 10 कोर्स में एडमिशन मिलेगा।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद