जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शनों पर लगाई रोक

Published : Feb 01, 2020, 05:15 PM ISTUpdated : Feb 01, 2020, 05:27 PM IST
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शनों पर लगाई रोक

सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने विश्वविद्यालय परिसर के भीतर किसी भी तरह की विरोध सभा या धरने पर रोक लगाते हुए छात्रों को कड़ी चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शांति भंग होने से रोकने के लिए छात्रों को परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश की सूचना देने का निर्देश दिया।  

नई दिल्ली. जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने विश्वविद्यालय परिसर के भीतर किसी भी तरह की विरोध सभा या धरने पर रोक लगाते हुए छात्रों को कड़ी चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शांति भंग होने से रोकने के लिए छात्रों को परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश की सूचना देने का निर्देश दिया।

 कैंपस में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर देनी होगी सूचना

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शांति भंग होने से रोकने के लिए छात्रों को परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश की सूचना देने का निर्देश दिया। जामिया के रजिस्ट्रार ने आधिकारिक आदेश में कहा, 'जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में केन्द्रीय कैंटीन या किसी और जगह के आसपास ऐसी किसी भी तरह की विरोध सभा, धरना, भाषण, जनसभा या गैरकानूनी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे दैनिक अकादमिक गतिविधियां बाधित हों।'

अनुशासन  भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रजिस्ट्रार ने कहा, 'छात्रों से उम्मीद की जाती है कि वे परीक्षाओं और कक्षाओं के संचालन के लिये अनुशासन बनाए रखने में सक्रिय रूप से सहयोग देंगे। उनसे शांति भंग होने से रोकने के लिए परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश की सूचना देने की भी आशा की जाती है। यदि कोई ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

( फाइल फोटो )

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Date: सीबीएसई सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब आएगा? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Passport vs Citizenship Debate: भारत में नागरिकता का असली डॉक्यूमेंट क्या है?