JEE Advanced 2022 Answer Key : जेईई एडवांस की आंसर-की चेक करने फॉलो करें 5 स्टेप्स

आंसर-की रिलीज होने के बाद अगर किसी कैंडिडेट को किसी भी सवाल को लेकर समस्या है तो वह ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। इसकी विंडों 4 सितंबर 2022 तक ओपन रहेगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा।

Asianet News Hindi | Published : Sep 2, 2022 5:42 PM IST

करियर डेस्क: अब से थोड़ी देर बाद जेईई एडवांस्ड की आंसर-की जारी कर दी जाएगी। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombey) ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर सुबह 10 बजे आंसर-की रिलीज करेगी। यह प्रोविजनल आंसर की होगा। इसके साथ ही रिस्पॉन्स शीट्स भी रिलीज की जाएगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें ऑब्जेशन उठाने का मौका भी दिया जाएगा। आज सुबह 10 बजे से 4 सितंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।

How To Check JEE Advanced 2022 Answer Key

आंसर-की पर ऑब्जेक्शन
अगर किसी भी छात्र को जेईई एडवांस्ड के आंसर की के किसी सवाल पर कोई समस्या है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर 4 सितंबर, 2022 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। इसके बाद आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। 11 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

कितने स्टूडेंट्स के बीच कॉम्पटिशन
बता दें कि देश में आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा पास करना आवश्यक होता है। इस साल, IIT JEE एग्जाम आईआईटी बॉम्बे की तरफ से आयोजित की गई हैं। जेईई एडवांस्ड 2022 की परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को हुई थी। जेईई मेंस में ढाई लाख रैंक वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। इतने ही छात्रों के बीच कॉम्पटिशन होता हैऔर टॉप रैंक वालों को आईआईटी में एडमिशन मिलता है।

इसे भी पढ़ें
NDA Exam 2022 : जानें कितने मार्क्स लाकर पास कर सकते हैं एग्जाम, पिछली 10 परीक्षाओं का कट-ऑफ

इन मेडिकल कॉलेज में पढ़ना बेहद है सस्ता, NEET रिजल्ट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Share this article
click me!