JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये जरूरी बात, आज शाम 4 बजे एक्टिव होगा लिंक

जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मेंस में पास 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस में अपीयर होने का मौका मिलता है। इसमें से जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें आईआईटी में एडमिशन मिलता है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2022 4:58 AM IST / Updated: Aug 08 2022, 10:44 AM IST

करियर डेस्क :  जेईई  एडवांस (JEE Advanced 2022) का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू  हो जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT Bombay) जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर देगा। जेईई मेन की परीक्षा में अनिवार्य रैंक लाने वाले कैंडिडेट्स एडवांस के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 अगस्त, 2022 है। 12 अगस्त, 2022 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।

JEE Advanced 2022 Registration Time
जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन रविवार, 7 अगस्त, 2022 से ही शुरू होनी थी लेकिन अब तक इसका लिंक ही एक्टिव नहीं हुआ है। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि अभी तक एनटीए ने जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी ही नहीं किया है, इस वजह से लिंक एक्टिव नहीं किया गया। इसका रिजल्ट आने के बाद एडवांस के लिए आवेदन शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि सोमवार यानी आज शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

JEE Advanced 2022 Exam Date
ऑफिशियल वेबसाइट के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस साल 28 अगस्त, 2022 को जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित होगी। यह एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। पेपर-1 सुबह 9 से 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 02.30 से लेकर शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अनारक्षित कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,800 रुपए हैं। वहीं, एससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स के लिए 1,400 रुपए फीस है। 

How To Apply For JEE Advanced 2022

JEE Advanced 2022 Important Dates 

इसे भी पढ़ें
JEE Main 2022 Answer Key : जेईई मेन सेशन-2 आंसर की यहां करें डाउनलोड, जानें कब आएगा फाइनल रिजल्ट

JEE Main Paper 2 Result 2022 : जेईई मेन पेपर-2 रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट, इस दिन आ जाएगा रिजल्ट !

 

Share this article
click me!