JEE advanced 2022: इस तारीख से शुरू होगा जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन, जानें एग्जाम डेट समेत सारी डिटेल्स

Published : Jul 13, 2022, 05:52 PM IST
JEE advanced 2022: इस तारीख से शुरू होगा जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन, जानें एग्जाम डेट समेत सारी डिटेल्स

सार

जेईई मेन पहले सत्र की परीक्षा जून 2022 में आयोजित हुई थी। इस बार 12वीं पास छात्रों को जेईई परीक्षा में शामिल होने के दो मौके मिलेंगे। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी। 10 जुलाई को सेशन-1 का रिजल्ट जारी हुआ है।

करियर डेस्क : जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट (JEE Main Session 1 Result 2022) आ चुका है और अब सेशन-2 की तैयारी चल रही है। इस बीच जेईई एडवांस (JEE advanced 2022) के आवेदन की डेट भी सामने आ गई है।  07 अगस्त, 2022 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा, जो 11 अगस्त, 2022 तक चलेगा। फीस जमा करने की लास्ट डेट 12 अगस्त, 2022 होगी और 23 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 28 अगस्त को देशभर के कई सेंटर पर परीक्षा आयोजित होगी। बता दें कि इस बार आईआईटी मुंबई इस परीक्षा का आयोजन करवाएगी।

JEE Advanced 2022 EXAM Date
जेईई एडवांस की परीक्षा 28 अगस्त, रविवार को होगी। पेपर दो पारी में होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 09 से 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। एग्जाम के बाद 1 सितंबर, 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट पर कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। प्रोविजनल आंसर की 3 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। किसी भी तरह की समस्या की शिकायत कैंडिडेट्स 3 औऱ 4 सितबंर को कर सकेंगे। वहीं, 11 सितंबर, 2022 को फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।

पास स्टूडेंट्स का IIT में एडमिशन
बता दें कि जेईई मेन में बेहतर स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मेंस में पास 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस में अपीयर होने का मौका मिलता है। इसमें से जो स्टूडेंट्स परीक्षा पास करते हैं, उन्हें आईआईटी संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है।

JEE Main 2022
इस साल जेईई-मेन (JEE Main 2022) के सेशन-1 में 7 लाख 59 हजार 589 स्टूडेंट्स शामिल हुए। वहीं, 1 लाख 75 हजार से ज्यादा छात्र जुलाई में होने वाली सेशन-2 के लिए फ्रेश कैंडिडेट के रूप में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जेईई-मेन में जनतर कैंडिडेट्स 89 पर्सेंटाइल, ओबीसी  69 पर्सेंटाइल, ईडब्ल्यूएस 68, एससी 48 और एसटी कैंडिडेट्स 36 पर्सेंटाइल से ज्यादा स्कोर कर एडवांस के लिए एलिजिबल माने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें
JEE Main Result 2022 Topper List: स्नेहा पारीक समेत 14 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल, यहां देखे टॉपर्स लिस्ट

JEE Main 2022 topper: गुवाहाटी की स्नेहा पारीक बनी टॉपर, हर दिन 12 से 13 घंटे की पढ़ाई


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और