
JEE Advanced Result 2026 Out: देश के लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने JEE Advanced Result 2026 जारी कर दिया है। इसके साथ ही देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों IITs में प्रवेश की प्रक्रिया भी अगले चरण में पहुंच गई है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए रिजल्ट कई बड़े आंकड़े और प्रेरणादायक कहानियां लेकर आया है। सबसे बड़ी खबर यह रही कि IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करते हुए देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, लड़कियों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली उम्मीदवार आरोही देशपांडे रहीं, जिन्होंने कॉमन रैंक लिस्ट में 77वीं रैंक हासिल की।
JEE Advanced 2026 में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने देशभर के लाखों उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनके रिजल्ट के बाद IIT दिल्ली जोन एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों में सबसे आगे रहीं आरोही देशपांडे ने 280 अंक हासिल कर टॉप फीमेल कैंडिडेट का खिताब अपने नाम किया।
जेईई एडवांस्ड 2026 टॉपर AIR 1 हासिल करने वाले शुभम कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। पिता एक साधारण हार्डवेयर व्यापारी हैं। इससे पहले जेईई मेन 2026 में भी उन्होंने शानदार AIR-6 हासिल की थी। वे अपनी आगे की पढ़ाई आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में करना चाहते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2026 में महिला कैटेगरी में टॉपर रहीं आरोही देशपांडे ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 77 और 360 में से 280 अंक हासिल किया है।आरोही देशपांडे मूल रूप से पुणे, महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। जेईई की तैयारी के लिए वह पिछले 4 सालों से राजस्थान के कोटा में रह रही थी। जेईई एडवांस्ड से पहले, उन्होंने जेईई मेन 2026 में भी शानदार ऑल इंडिया रैंक (AIR) 99 हासिल की थी।
इस साल JEE Advanced 2026 के दोनों पेपरों में कुल 1,79,694 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 56,880 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। खास बात यह है कि सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं शामिल हैं, जो तकनीकी शिक्षा में बढ़ती महिला भागीदारी का संकेत देती हैं।
देश के टॉप 10 रैंकर्स की सूची इस प्रकार है:
JEE Advanced 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को दो शिफ्टों में किया गया था। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुआ था। परीक्षा के बाद 25 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जबकि 26 मई तक छात्रों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद 1 जून को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी कर दिया गया।
जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर JoSAA Counselling 2026 पर होगी। इसी प्रक्रिया के जरिए IITs, NITs, IIITs और अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों में सीट आवंटन किया जाएगा। बेहतर रैंक हासिल करने वाले छात्रों को अपनी पसंद के IIT और ब्रांच चुनने का अवसर मिलेगा। बता दें कि JEE Advanced देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है। इसी परीक्षा के आधार पर IITs में बीटेक, इंटीग्रेटेड मास्टर्स और ड्यूल डिग्री प्रोग्राम्स में प्रवेश दिया जाता है। हर साल लाखों छात्र IIT में पढ़ने का सपना लेकर परीक्षा देते हैं, लेकिन सफलता केवल चुनिंदा अभ्यर्थियों को ही मिलती है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।