NEET, JEE Main 2020 Exam Date Updates: जेईई और नीट 2020 एग्जाम पर फैसला आज, लेटेस्ट अपडेट जानें यहां

Published : Jul 03, 2020, 04:30 PM ISTUpdated : Jul 03, 2020, 04:35 PM IST
NEET, JEE Main 2020 Exam Date Updates: जेईई और नीट 2020 एग्जाम पर फैसला आज, लेटेस्ट अपडेट जानें यहां

सार

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET परीक्षा और IIT सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए JEE मेन्स दोनों जुलाई में निर्धारित हैं। 

करियर डेस्क.  NEET, JEE Main 2020 Exam Date Live News Updates: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के प्रमुख विनीत जोशी की अध्यक्षता वाले विशेषज्ञों के एक पैनल से रिपोर्ट मांगी है कि क्या इस महीने के तीसरे-चौथे सप्ताह में एनईईटी और जेईई की परीक्षा आयोजित करने के लिए स्थिति अनुकूल है।

COVID-19 के प्रकोप को देखते हुए परीक्षाओं को सुरक्षित रूप से आयोजित किया जा सकता है या नहीं, इस पर अभिभावकों में बहुत चिंता है जिसके बाद मंत्रालय यह पता लगा रहा है कि क्या इन परीक्षाओं को स्थगित करने की आवश्यकता है।

 

 

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कहा था “जेईई और एनईईटी परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों और अभिभावकों से प्राप्त मौजूदा परिस्थितियों और अनुरोधों को देखते हुए, डीजी एनटीए और अन्य विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है जो स्थिति की समीक्षा करके मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करें।” 

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET परीक्षा और IIT सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए JEE मेन्स दोनों जुलाई में निर्धारित हैं। JEE मेन 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच आयोजित किया जाना है, जबकि NEET 26 जुलाई को अब कोरोना वायरस के बढ़ते केस देख परीक्षाएं आयोजित करवाने को लेकर फैसला आना बाकी है। दोनों प्रमुख परीक्षाएं राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती हैं और लाखों छात्र उनके लिए बैठेंगे।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!