JEE मुख्य परीक्षा 2021 के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि से पहले ऐसे करें आवेदन

Published : Dec 15, 2020, 05:35 PM IST
JEE मुख्य परीक्षा 2021 के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि से पहले ऐसे करें आवेदन

सार

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो मंगलवार 15 दिसंबर से शुरू हो गई है। 

करियर डेस्क. JEE Main 2021 Exam: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली  जेईई मुख्या परीक्षा 2021 (JEE Main Exam 2021) के रजिस्ट्रेशन आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो गया है। परीक्षा फरवरी से मई के बीच आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2021 को 4 सत्रों में आयोजित किया जाएगा। 

अगले शैक्षणिक वर्ष में, जेईई मेन कई सत्रों- फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई 2021 में आयोजित किया जाएगा। यहां देखें पूरी डिटेल्स

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना की तारीख 15.12.2020 से 15.01.2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16.01.2021

 

अंतिम तिथि 15 जनवरी 

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो मंगलवार 15 दिसंबर से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार जेईई मेन 2021 की परीक्षा के लिए jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।

चार बार आयोजित होगी परीक्षा

इस साल JEE Main 2021 चार बार आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का पहला सत्र 22 से 25 फरवरी 2021 तक होगा, इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई 2021 में अगले तीन सत्र होंगे। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि जेईई (मुख्य) 2021 बोर्ड परीक्षाओं में हस्तक्षेप न करे। जो कि राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जा सकता है।

परीक्षा शिफ्टिंग 

JEE Main के पहले सेशन का एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने 10 दिसंबर को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत में संकेत दिया था कि जेईई मेन साल में दो से अधिक आयोजित किए जा सकते हैं।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!