
JEE Main 2026 State wise Toppers List: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज JEE Main 2026 Paper 1 (B.E./B.Tech.) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी 2026 में आयोजित इस परीक्षा में देश-विदेश के कुल 13,55,293 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया और 13,04,653 उम्मीदवार ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यानी लगभग 96% कैंडिडेट्स परीक्षा में उपस्थित रहे, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ी अधिक उपस्थिति दर्शाता है। इस बार JEE Main 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। विदेशों में भी उम्मीदवारों के लिए विकल्प उपलब्ध थे। कुल 15 अंतरराष्ट्रीय सेंटर में परीक्षा हुई, जिनमें मना, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाध, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस, वेस्ट जावा, वॉशिंगटन, म्यूनिख और अबू धाबी शामिल हैं। एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के साथ स्टेटवाइज टॉपर्स लिस्ट और उनके एनटीए स्कोर भी जारी किए हैं। नीचे देखें स्टेटवाइज टॉपर्स लिस्ट और कौन सा राज्य निकला आगे।
एनटीए ने रिजल्ट के साथ स्टेट वाइज टॉपर्स की सूची भी जारी की है। इस बार कई राज्यों में 100 NTA स्कोर पाने वाले टॉपर्स हैं। नीचे देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और उनका एनटीए स्कोर-
इस बार राजस्थान और आंध्र प्रदेश के नाम सबसे ज्यादा 100 स्कोर वाले टॉपर्स आए हैं। राजस्थान के तीन उम्मीदवार- कबीर चिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम और आंध्र प्रदेश के दो उम्मीदवार नरेंद्रबू गारी महित और पसाला महित ने 100 NTA स्कोर हासिल किया। दिल्ली, बिहार, ओड़िशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना ने भी 100 NTA स्कोर के टॉपर्स दिए हैं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।