JEE Mains Result 2026 Update: National Testing Agency ने JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। 9 सवाल हटाए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, अब रिजल्ट जल्द जारी होगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इस बार फाइनल की में कुल 9 सवाल ड्रॉप किए गए हैं। यानी इन प्रश्नों को मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सही जवाबों की सूची देख सकते हैं। रिजल्ट भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है, इसलिए छात्रों के लिए यह अपडेट काफी अहम है।
26
JEE Mains Result 2026: जेईई मेन मार्किंग स्कीम
अगर आप JEE Main 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो जानें कि सेक्शन B यानी Numerical Value Questions में नंबर कैसे मिलेंगे और कब कटेंगे-
सही जवाब देने- आपको +4 अंक मिलेंगे।
गलत जवाब देने पर- अगर आपने गलत उत्तर भरा है, तो -1 अंक काट लिया जाएगा।
सवाल छोड़ दिया या रिव्यू में छोड़ा तो- अगर आपने सवाल का जवाब नहीं भरा या “Mark for Review” में छोड़ दिया और कोई नंबर नहीं डाला, तो 0 अंक मिलेंगे। न तो नंबर मिलेंगे, न कटेंगे।
अगर सवाल गलत निकला या ड्रॉप हो गया तो- अगर Answer Key चैलेंज प्रक्रिया के बाद कोई सवाल गलत पाया जाता है या उसे ड्रॉप कर दिया जाता है, तो उस शिफ्ट में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को +4 अंक दिए जाएंगे।
36
कैसे डाउनलोड करें JEE Main फाइनल आंसर की
फाइनल आंसर की डाउनलोड करना बहुत आसान है। इसमें लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
सबसे पहले NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे “JEE Main Final Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगी।
उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
आंसर की चेक करने से आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपके कितने नंबर बन रहे हैं।
कब हुई थी JEE Main सेशन 1 परीक्षा? जानिए पूरा शेड्यूल
JEE Main सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। पहले चार दिनों में पेपर 1 दो शिफ्ट में हुआ था, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक। वहीं पेपर 2 आखिरी दिन एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित किया गया था। लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।
56
पहले जारी हुई थी प्रोविजनल की, फिर मिला ऑब्जेक्शन का मौका
NTA ने 4 फरवरी 2026 को JEE Main सेशन 1 की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद छात्रों को 6 फरवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। एक्सपर्ट्स की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की गई है। जिन 9 सवालों पर आपत्ति सही पाई गई, उन्हें हटा दिया गया है।
66
JEE Main सेशन 1 की रिजल्ट कब आएगा?
अब छात्रों की नजर रिजल्ट पर टिकी है। NTA कभी भी JEE Main 2026 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट भी उसी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा, इसलिए यह अपडेट आपके स्कोर को सीधे प्रभावित करेगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।