
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key Out: एनटीए की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आसर की जारी कर दी गई है। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के आंसर की जारी हो गए हैं। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। अब रिजल्ट कुछ ही देर में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने का सपना देख रहे देशभर के लाखों स्टूडेंट्स इस समय JEE Main 2026 Session-2 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म हुए करीब दो हफ्ते हो चुके हैं और अब सबकी नजर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर टिकी है। आज 20 अप्रैल को सेशन टू आंसर की जारी किए जाने के बाद अब कैंडिडेट रिजल्ट लिंक एक्टिव होने का इंतजार कर रहे हैं। जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आसर की चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे देखें साथ ही जानें जेईई मेन 2026 सेशन-2 रिजल्ट जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें। कैंडिडेट्स को यह बताते चलें कि जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिके बढ़ जाने के कारण वेबसाइट स्लो हो गया है। ऐसे में हड़बड़ाएं नहीं थोड़ा इंतजार करें।
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key Direct Link
अगर आपने JEE Main के दोनों सेशन यानी जनवरी और अप्रैल दिए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। NTA आपके दोनों स्कोर में से जो बेहतर होगा, उसी के आधार पर आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) तैयार करेगा। यानी एक खराब एग्जाम आपके फाइनल रिजल्ट को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं-
JEE Main 2026 Session 2 Result Direct Link
जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट के साथ ही आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी होगी। JEE Advanced के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ भी पता चलेगा। टॉप करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स ही JEE Advanced के लिए एलिजिबल होते हैं। अगर आपका स्कोर कट-ऑफ से ऊपर है, तो आप जेईई एडवांस्ड में शामिल हो सकते हैं। जेईई एडवांस्ड को आईआईटी में एडमिशन का टॉप गेटवे माना जाता है।
JEE Advanced रजिस्ट्रेशन 2026 23 अप्रैल से शुरू है। दरअसल NTA पहले JEE Main का रिजल्ट जारी करता है ताकि यह तय हो सके कि कौन-कौन JEE Advanced के लिए योग्य है। इसी वजह से रिजल्ट के कुछ ही दिनों बाद, 23 अप्रैल से JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। जेईई एडवांस्ड के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 मई 2026 है और परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। यानी कैंडिडेट्स के पास तैयारी के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं होगा, इसलिए रिजल्ट आते ही प्लानिंग शुरू करना जरूरी है।
JEE Main और Advanced के बाद असली गेम JoSAA काउंसलिंग में होता है। यहीं से आपको IIT, NIT, IIIT, GFTI जैसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट मिलती है। इस बार JoSAA काउंसलिंग जून से शुरू होने की उम्मीद है, जहां आपको अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच भरने होंगे।
काउंसलिंग के दौरान आपको ये जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे-
जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट का इंतार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए सलाह है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एडवांस्ड की तैयारी जारी रखें और जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें। क्योंकि जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।