
करियर डेस्क. जेईई मेन्स 2022 पहले सेशन का एग्जा देने वाले कैंडिडेट्स को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही इसका एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2022) जारी कर दिया जाएगा। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा। बता दें कि कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि पहले सेशन के एग्जाम 20 जून 2022 से 29 जून 2022 तक किए जाएंगे।
कैसे डाउनोलड करें एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2022 How to Download)
इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड लेकर एग्जाम सेंटर में जाना होगा। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के हम कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
कब जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 का एडमिट कार्ड 15 जून, 2022 को जारी हो सकता है। हालांकि एडमिट कार्ड कब जारी होगा इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। बता दें कि एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में दो पासपोर्ट साइज के फोटो और एक फोटो युक्त आईडी कार्ड लेकर जाना होगा। आईडी कार्ड के रूप में कैंडिडेट्स आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी का प्रयोग कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का नाम और पता होगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Agnipath Scheme: भारत में जॉब का पिटारा खुला, तीनों सेनाओं में 4 साल के लिए 'अग्निवीरों' की भर्ती का ऐलान
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi