JEE Main Result 2022: आज आ सकता है जेईई मेन रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं चेक

जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मेंस में पास 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस में अपीयर होने का मौका मिलता है। इसमें से जो स्टूडेंट्स परीक्षा पास करते हैं, उन्हें आईआईटी में एडमिशन दिया जाता है।

Asianet News Hindi | / Updated: Aug 06 2022, 07:00 AM IST

करियर डेस्क :  इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन पेपर-2 रिजल्ट (JEE Main Paper 2 Result 2022) आज जारी हो सकता है। जुलाई सत्र में हुई इस परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। एग्जाम में अपीयर हुए छात्र-छात्राएं एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा nta.ac.in पर भी नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि रिजल्ट की तारीख को लेकर एनटीए की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

How To Check JEE Main Result 2022 

JEE Advanced 2022 Registration
रविवार 7 अगस्त, 2022 से जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि जेईई मेन रिजल्ट 2022 आज जारी कर दिया जा सकता है। इसमें टॉप रैंक पाने वाले कैंडिडेट्स को आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस 2022 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

JEE Advanced 2022 Exam Date
बता दें कि जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार, 28 अगस्त, 2022 को होगी। दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षा का पहला पेपर सुबह 09 से 12 बजे तक चलेगा। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। एग्जाम के बाद 1 सितंबर, 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट पर कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। प्रोविजनल आंसर की 3 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। किसी भी तरह की समस्या की शिकायत कैंडिडेट्स 3 औऱ 4 सितबंर को कर सकेंगे। वहीं, 11 सितंबर, 2022 को फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें
JEE advanced 2022: इस तारीख से शुरू होगा जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन, जानें एग्जाम डेट समेत सारी डिटेल्स

JEE Main Result 2022 Topper List: स्नेहा पारीक समेत 14 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल, यहां देखे टॉपर्स लिस्ट

Share this article
click me!