JEECUP 2022: कैंडिडेट्स ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड, इन संस्थानों में मिलेगा एडमिशन

एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in में जारी किया जाएगा। इस एग्जाम को पास करने वाले कैंडिडेट्स को  राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट संस्थाओं में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन मिलेगा। 

Pawan Tiwari | Published : May 30, 2022 4:20 AM IST

करियर डेस्क. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश (JEECUP 2022) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए ए़डमिट कार्ड आज जारी किया जा सकता है। जानकरी के अनुसार, एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in में जारी किया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वो कैंडिडेट्स ऑनलाइन अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल सकते हैं। ध्यान रहे कि कैंडिडेट्स को बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि सभी कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
रिजस्ट्रेशन करवाने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड निकालने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। हम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। कैंडिडेट्स को बता दें कि उन्हें ऑनलाइन एडमिट कार्ड ही निकालना होगा। ऑफलाइन एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। 

कब होंगे एग्जाम
उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम पॉलिटेक्निक 2022 के एग्जाम 6 जून से 10 जून तक आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड केवल उन्हीं कैंडिडेट्स का जारी किया गया है जिनके फॉर्म में किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं थी। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, एग्जाम डेट, टाइम की जानकारी दी गई है। बता दें कि यह एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है। जिसके द्वारा राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट संस्थाओं में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- अनोखा स्कूल: यहां संडे को लगती हैं क्लास, पढ़ाई के लिए बच्चों में दिखता है गजब का उत्साह  

जून महीने में घोषित हो सकते हैं इन 5 राज्यों के रिजल्ट, जानें पहले 10वीं या 12वीं इसके आएंगे परिणाम 
 

Share this article
click me!