Sarkari Naukri 2022: झारखंड में ग्रेजुएट पास के लिए सरकारी नौकरी, एक लाख से ज्यादा होगी सैलरी

Published : Aug 01, 2022, 03:11 PM IST
Sarkari Naukri 2022: झारखंड में ग्रेजुएट पास के लिए सरकारी नौकरी, एक लाख से ज्यादा होगी सैलरी

सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 35 साल तक होनी चाहिए।

करियर डेस्क : झारखंड (Jharkhand) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग ने लेबोरेटरी असिस्टेंट के कई पदों पर आवेदन (JSSC Recruitment 2022) मंगाए हैं। झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पद इसी भर्ती प्रक्रिया के जरिए भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन ऑनलाइन भर पाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 29 अगस्त, 2022 से होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2022 होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 690 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदक की उम्र
उम्मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, उनकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। आवेदक की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जो आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, उन्हें उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। इससे संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी में से किसी दो सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार योग्यता और पात्रता की अधिक जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

सैलरी
फाइनल सेलेक्शन के जरिए कुल 690 कैंडिडेट्स की इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसका मतलब उन्हें हर महीने 35,400 से लेकर 1,124,00 तक का वेतन दिया जाएगा। भत्ते और अन्य सुविधाएं भी उम्मीदवार को दी जाएंगी।

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 29 अगस्त, 2022
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 28 सितंबर, 2022
एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट- 29 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2022

इसे भी पढ़ें
RRB NTPC Recruitment 2022 : जारी हुए रेलवे एनटीपीसी भर्ती कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए नियम

Sarkari Naukri 2022: बिना परीक्षा इन विभागों में पा सकते हैं सरकारी नौकरी, आवेदन में न करें देरी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और