Job Alert: 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका, JSSC ने 991 पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स

Published : May 02, 2022, 10:07 AM IST
Job Alert: 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका, JSSC ने 991 पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स

सार

रिजर्वेशन कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार, उम्र में छूट दी जाएगी। छूट से संबंधित जानकारी के लिए कैंडिडेट्स  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission ) का नोटिफिकेशन देखें।  

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission ) के द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।  ये भर्ती क्लर्क, स्टोनोग्राफर समेत कई पदों के लिए निकाली गई है। अगर आप इन पदों के लिए अप्वाई करना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  नोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्ती 991 पदों के लिए है।  

जरूरी डेट
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को जरूरी डेट्स का ध्यान रखना होगा। बता दें कि कैंडिडेट्स इन पदों के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट http://jssc.nic.in/ पर जाना होगा। 

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस शुरू- 20 मई, 2022
  • ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट- 19 जून, 2022

कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना जरूरी है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुके कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

फीस
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा शुल्क भी देना होगा। एससी और एसटी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 50 रुपए की फीस देनी होगी जबकि जनरल कैंडिडेट्स को अप्लाई करने के लिए 100 रुपए की फीस देनी पड़ेगी।  

कैसे होगा सिलेक्शन
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। रिटेन एग्जाम के सिलेबस या उससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेश पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। 
 

किन विभागों में होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों में भर्तियां की जाएंगी। नगर विकास विभाग में 370, कल्याण विभाग में 104 श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में 144 और वाणिज्यकर विभाग में 97 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- tricky questions: कौन सा शहर एक दिन के लिए बना था भारत की राजधानी, जानें क्या है इसका जवाब

इसे भी पढ़ें- कम फीस में कर सकते हैं ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स, 10वीं क्लास के बाद मिलेगी 25 से 30 हजार रुपए तक की जॉब

PREV

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए