
करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रोसेस 20 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 168 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो कैंडिडेट्स इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वो डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करने की लास्ट डेट 9 मई है।
वैकेंसी डिटेल्स
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। किस पोस्ट के लिए कितनी भर्ती होनी है इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशिलय वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करें।
कौन कर सकता है अप्लाई
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा अलग-अलग विभागों में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कई पदों के लिए कैंडिडेट्स को पास आईटीआई (ITI) की सर्टिफिकेट अनिवार्य की गई है। सभी पदों के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन को एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें।
कैसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स 9 मई 2022 से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स को दिक्कत हो रही है वो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
इसे भी पढ़ें- ये 5 फील्ड आपके फ्यूचर को दें सकते हैं उड़ान, अच्छी सैलरी के साथ मिलती है बेहतरीन जॉब
Tricky Questions: किस पेड़ को छूने के बाद हो सकती है इंसान की मौत, जानें इस सवाल का जवाब
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi