Job Alert: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Published : Feb 26, 2022, 06:29 PM IST
Job Alert: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

सार

गेल इंडिया (GAIL India ) ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (various vacancies of Executive Trainee) के पदों पर भर्ती निकाली है। 

करियर डेस्क. गेल इंडिया (GAIL India ) ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (various vacancies of Executive Trainee) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 48 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स 16 मार्च 2022 तक  इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  

गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2022 से शुरू हुई है। चयनित कैंडिडेट्स को 60000 से 120000 तक वेतन दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को उनके GATE-2022 स्कोर और आवश्यकताओं के आधार पर कार्यकारी प्रशिक्षु के पद के लिए आगे के चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंस्ट्रुमेंटेशन के 18, मैकेनिकल 15 और इलेक्ट्रिकल के 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://gailonline.com/ पर जाकर ऑनलाइन लॉगिन करना होगा। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 16 मार्च 2022 को 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

कौन कर सकता है अप्लाई
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी मैकेनिकल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से Engineering/Technology मैकेनिकल में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रोडक्शन, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल में 55 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं इंस्ट्रुमेंटेशन ट्रेड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल/ प्रोडक्शन/ मैकेनिकल एंड ऑटोमोबाइल ट्रेड में 65 फीसदी अंक होने चाहिए।


कैसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स सबसे पहले गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।
होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें।
GATE 2022 रजिस्ट्रेशन संख्या का उपयोग करके आवेदन करें।
अब यहां आवेदन पत्र भरें और आवेदन पत्र जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसे भी पढ़ें- मुन्ना भाई को फेल कर देगा ये स्टूडेंट, मेडिकल एग्जाम के लिए कान की सर्जरी कराकर लगाया माइक्रो ब्लू टूथ

GATE Answer Key 2022: जारी हुई आंसर की, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें आसानी से चेक

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर