पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं..? इस राज्य में निकली भर्ती, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस और कैसे करना है अप्लाई

मध्य प्रदेश व्यापमं की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में आबकारी विभाग में कांस्टेबल पद के लिए 200 पदों की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

Ashutosh Pathak | Published : Dec 11, 2022 8:51 AM IST

जॉब डेस्क। ज्यादातर युवाओं का सपना होता है पुलिस में भर्ती होना। कुछ तो बचपन से ही इसकी प्लानिंग करते हैं और तैयारी करते रहते हैं। ये अलग बात है कि कुछ अधिकारी बनते हैं और कुछ कांस्टेबल। बहरहाल, मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग में आरक्षक यानी कांस्टेबल के लिए जॉब निकली है। मध्य प्रदेश व्यापमं के जरिए राज्य के आबकारी विभाग में  कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती निकली है। इसमें दसवीं, बारहवीं पास युवाओं के लिए कांस्टेबल बनने का शानदार मौका है।  

एमपी एक्साइज कांस्टेबल (MP Excise Constable) पद के लिए विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए योग्य कैंडिडेट के लिए राज्य में व्यापमं की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2022 तक है और एमपी एक्साइज कांस्टेबल पद के  लिए ऑनलाइन फॉर्म व्यापमं की वेबसाइट दिए गए हैं। इसमें एप्लिकेशन प्रॉसेस, सेलेक्शन प्रॉसेस, सिलेबस क्या होगा और आवेदन की अंतिम तारीख क्या है, इन सबकी डिटेल दी गई है। 

Latest Videos

उम्र में छूट दी जाएगी, मगर पैमाने अलग-अलग होंगे 
एमपी आबकारी विभाग की ओर से वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इसका भर्ती बोर्ड मध्य प्रदेश व्यापमं है। आबकारी में कांस्टेबल पद के लिए 200 भर्ती है। इसमें सैलरी 5200-20200 होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और वेबसाइट लिंक pebmp.gov.in है। इसमें 10वीं या 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। हालांकि, उम्र में छूट दी जाएगी और इसके लिए विभाग की ओर से अलग-अलग मानक तय किए गए हैं, जो वेबसाइट  पर देखी जा सकती है। 

जल्दी करें.. 24 दिसंबर है अंतिम तारीख 
इसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रुपए निर्धारित है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए भी शुल्क 500 रुपए ही निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 250 रुपए निर्धारित किए गए हैं। इस पद के लिए आवेदन देने की तारीख शनिवार, 10 दिसंबर 2022 से शुरू हो गई और अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2022 है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील