KBC 14 : 100 परसेंट महिलाएं दे सकती हैं केबीसी के इस सिंपल सवाल का जवाब, क्या आप?

Published : Nov 10, 2022, 12:30 PM IST
KBC 14 : 100 परसेंट महिलाएं दे सकती हैं केबीसी के इस सिंपल सवाल का जवाब, क्या आप?

सार

केबीसी-14 के लेटेस्ट एपिसोड में हिंदू फेस्टिवल और धर्म से जुड़े कई सवाल पूछे गए। कुछ के जवाब बेहद आसान और कुछ थोड़ी कठिन रहे। हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट सिर्फ कुछ ही सवालों का जवाब दे पाएं। केबीसी में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तो इन सवालों से अपनी नॉलेज टेस्ट करें।  

करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati Season 14) का हर एपिसोड अपने साथ रोचक सवालों का गुच्छा लेकर आ रहा है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन सवालों के हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट के सामने रख रहे हैं और दर्शक इसको एंजॉय कर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट से कुछ इतने सिंपल सवाल पूछे गए, जिनका जवाब कंटेस्टेंट नहीं दे पाए। एक सवाल तो ऐसा भी था, जिसका जवाब 100% महिलाएं दे सकती हैं। अगर आप भी खुद को जीनियस मानती हैं और केबीसी के मंच तक पहुंचना चाहती हैं तो इन सवालों को ट्राई कर अपनी नॉलेज का टेस्ट करें..

1. यूनाइटेड किंगडम का राष्ट्रीय पशु का नाम क्या है?
A. बाघ
B. बिल्ली
C. शेर
D. उदबिलाव (बीवर)

सही जवाब- शेर

2. महाभारत में धृतराष्ट्र और पांडु के सौतेले भाई का नाम क्या था?
A. संज
B. शल्य
C. विदुर
D. प्रद्युम्न

सही जवाब- विदुर

3. ऊंट बिना पानी के कितने समय तक जीवित रह सकता है?
A. 15 दिन
B. 1 साल
C. 3 महीना
D. 4 महीना

सही जवाब-  15 दिन

4. हिंदू पंचांग के अनुसार, विश्व संस्कृत दिवस हर साल किस शुभ दिन मनाया जाता है?
A. दशहरा
B. श्रावण पूर्णिमा
C. गुढी पाडवा
D. मकर संक्रांति

सही जवाब- श्रावण पूर्णिमा

5. किस घटना के बाद सरकार ने ऑपरेशन फेथ चलाया था?
A. हिंद महासागर सुनामी
B. भोपाल गैस त्रासदी
C. 2002 गुजरात भूकंप
D. पोखरण परमाणु परीक्षण

सही जवाब- भोपाल गैस त्रासदी

6. इनमें से उन राज्यों के नाम बताइए, जो एक साथ अपना स्थापना दिवस मनाते हैं?
A. केरल-कर्नाटक
B. छत्तीसगढ़-गोवा
C. असम-बिहार
D. ओडिशा-पंजाब

सही जवाब-  केरल-कर्नाटक

7.राष्ट्रमंडल खेलों के संस्थापक का नाम क्या था?
A. जॉनसन रॉबिन्सन
B. मेलविल मार्क्स (बॉबी) रॉबिन्सन
C. पियेर डी कूपर्टिन
D. जेम्स कोनोली

सही जवाब- मेलविल मार्क्स (बॉबी) रॉबिन्सन

8- आर्मेनिया के राष्ट्रीय खेल का नाम क्या है?
A. शतरंज
B. हॉकी
C. क्रिकेट
D. कबड्डी

सही जवाब-  शतरंज

9.  'द जंगल बुक' फिल्म किस दशक में रिलीज हुई थी?
A. 1950
B. 1980
C. 1970
D. 1960

सही जवाब- 1960

10. पारंपरिक रूप से किस त्यौहार में महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं?
A. ओणम
B. दशहरा
C. लोहड़ी
D. तीज

सही जवाब- तीज

इसे भी पढ़ें
KBC 14 : हिटलर कब बना जर्मनी का चांसलर, मोहम्मद बिन सलमान किस देश के PM, केबीसी के 10 सवाल

KBC 14 : केबीसी के 25 सवालों का जवाब देकर टेस्ट करें अपना GK, खेल और करेंट अफेयर्स से ज्यादा

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर