KBC 14: केबीसी में 1 करोड़ जीतने वाली कविता चावला से पूछे गए ये सवाल, आपके पास कितनों का जवाब

Published : Sep 21, 2022, 01:19 PM IST
KBC 14: केबीसी में 1 करोड़ जीतने वाली कविता चावला से पूछे गए ये सवाल, आपके पास कितनों का जवाब

सार

कविता केबीसी से पहले सीजन से ही हॉट सीट पर बैठना चाहती थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. साल 2012, 2020 में उन्होंने ऑडिशन दिया था लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 2021 में तीन स्टेप आगे बढ़ीं, फास्टेस्ट फिंगर तक पहुंचीं लेकिन हॉट सीट से दूरी बनी रही। इस सीजन उनकी कोशिश सफल हुई।  

करियर डेस्क :  कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati 14) को अपनी पहली करोड़पति मिल गई हैं। कोल्हापुर की 45 साल की कविता चावला ने सभी सवालों का जवाब देकर एक करोड़ की प्राइज मनी जीत ली है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवाल और कविता के जवाब ने सभी को आश्चर्य में डाला। हालांकि कविता 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं लेकिन उन्होंने शानदार गेम खेला। बता दें कि 12वीं पास हैं, उनमें पढ़ने की गजब की ललक है। आइए जानते हैं कविता से पूछे गए सवाल, जिनका जवाब देकर वे बनीं इस सीजन की पहली करोड़पति..

इनमें से किस महान भारतीय शासक को विक्रमादित्य नाम से जाना जाता है?
A. अशोक
B. अजातशत्रु
C. पुष्यमित्र शुंग
D. चंद्रगुप्त द्वितीय

सही जवाब- चंद्रगुप्त द्वितीय

भारत के कितने राज्यों के नाम अंग्रेजी अक्षर के पहले लेटर 'A' से शुरू होते हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

सही जवाब- 3

इनमें से कौन सा ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में नहीं है?
A. त्र्यंबकेश्वर
B. ओंकारेश्वर
C. घृष्णेश्वर मन्दिर
D. भीमाशंकर

सही जवाब- ओंकारेश्वर

दुर्घटना होने पर मलबे के बीच स्पष्ट रूप से दिखाई देने के लिए, हवाई जहाज में 'ब्लैक बॉक्स' किस रंग का होता है?
A. गुलाबी
B. हरा
C. संतरा
D. नीला

सही जवाब- संतरा

ओलंपिक आदर्श वाक्य 'फास्टर, हायर, स्ट्रॉन्गर' में कौन सा शब्द जोड़ा गया था?
A. विनर
B. टुगेदर
C. सर्वाइवर
D. कंपीटीटर

सही जवाब- टुगेदर

सितंबर, 2022 में सरकार की घोषणा के मुताबिक भारत का पहला नाइट स्काई सैंक्चुअरी कहां स्थापित होगा? ( 25 लाख का सवाल)
A. लद्दाख
B. निकोबार द्वीप समूह
C. सुंदरबन
D. कच्छ का महान रण

सही जवाब- लद्दाख

कौन सा देश काराकोरम पर्वत श्रृंखला के निकट नहीं है? (50 लाख का सवाल)
A. किर्गिज़स्तान
B. तजाकिस्तान
C. पाकिस्तान
D. अफ़ग़ानिस्तान

सही जवाब-  किर्गिस्तान

अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर कौन था? (एक करोड़ का सवाल)
A. चूहा
B. खरगोश
C. कछुआ
D. चिंपांजी

सही जवाब- कछुआ

प्रथम श्रेणी पदार्पण मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय, गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी? (7.5 करोड़ का सवाल)
A. सर्विसेस
B. आंध्र
C. महाराष्ट्र
D. सौराष्ट्र

सही जवाब- आंध्र था

इसे भी पढ़ें
KBC 14: केबीसी के 15 सवाल, जवाब देकर जानें कितने जीनियस हैं आप, भगवान राम से जुड़ा प्रश्न बेहद सिंपल

KBC 14: भारत के 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम, 'मिसाइल वुमन' कौन, दें जवाब

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन