
करियर डेस्क : टीवी का पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन-14 (KBC 14) हर दिन के साथ और भी रोचक होता जा रहा है। मंगलवार के एपिसोड में गुजरात के विमल नारणभाई ने हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई और 25 लाख तक के सवालों का जवाब दिया। बुधवार का जब खेल शुरू हुआ तब कुछ देर विमल खेलते रहे लेकिन उनके बाद हॉट सीट पर बैठने आए नागालैंड के DGP रूपिन शर्मा..आइए जानते हैं इन दोनों कंटेस्टेंट से पूछा गया एक हजार रुपए से लेकर 50 लाख तक पूछे गए सभी सवाल और उनके जवाब...
एक हजार का सवाल
इनमें से 'जवाब' का समानार्थी शब्द क्या है?
A.पूरब
B.पश्चिम
C.उत्तर
D.दक्षिण
सही जवाब- उत्तर.
तीन हजार का सवाल
ईओ विंग, पुलिस डिपार्टमेंट किस क्राइम को इन्वेस्टिगेट करता है?
A.इकोनॉमिक ऑफेंस
B. इलेक्शन ऑफेंस
C. इलेक्ट्रॉनिक ऑफेंस
D. एजुकेशनल ऑफेंस
सही जवाब- इकोनॉमिक ऑफेंस.
10 हजार का सवाल
किस भारतीय खिलाड़ी ने यूट्यूब शॉर्ट्स पर #JavRun चैलेंज लॉन्च किया था?
A. विराट कोहली
B हीमा दास
C. पीवी सिंधु
D. नीरज चोपड़ा
सही जवाब- नीरज चोपड़ा.
20 हजार का सवाल
इंटरनेट पर, एथेरियम और डोजकॉइन इनमें से किसके उदाहरण है?
A. सर्च इंजन
B. क्रिप्टोकरेंसी
C. ई बुक पुस्तकालय
D. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
सही जवाब- क्रिप्टोकरेंसी
40 हजार का सवाल
आपके आधार कार्ड के नंबर के अंकों की संख्या और आपके मोबाइल नंबर के अंकों की संख्या का जोड़ कितना होता है?
A. 18
B. 22
C. 25
D. 26
सही जवाब- 22.
80 हजार रुपए का सवाल
इनमें से कौन सी सेवा, आपके बैंक खाते से सबसे तेज लेन-देन करने में आपको सक्षम बनाती है?
A. डीडी
B. मनी ऑर्डर
C. आईएमपीएस
D. चेक
सही जवाब- आईएमपीएस
1 लाख 60 हजार का सवाल
किस टेनिस खिलाड़ी ने साल 2022 में अपना सातवां विंबलडन खिताब जीता है?
A. रॉजर फेडरर
B. डानील मेडवेदेव
C. राफेल नडाल
D. नोवाक जोकोविच
सही जवाब- नोवाक जोकोविच
3 लाख 20 हजार का सवाल
इनमें से कौन सा उच्च न्यायालय एक राज्य की राजधानी में स्थित नहीं है?
A. इलाहबाद उच्च न्यायालय
B. पटना उच्च न्यायालय
C. झारखंड उच्च न्यायालय
D. मद्रास उच्च न्यायालय
सही जवाब- पटना उच्च न्यायालय
6 लाख 40 हजार रुपए का सवाल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन कौन से व्यक्ति, जुलाई 2022 में वहां के राष्ट्रपति बने?
A. चंद्रिका कुमारतुंगा
B. डडली सेनानायके
C. रानिल विक्रमसिंघे
D. आर प्रेमदासा
सही जवाब- रानिल विक्रमसिंघे
12 लाख 50 हजार का सवाल
2019 में किस देश के नरेंद्र मोदी जी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' पुरस्कार प्रदान किया था?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. ओमान
C. बहरीन
D. कतर
सही जवाब- संयुक्त अरब अमीरात
25 लाख का सवाल
सामान्यतः अपने प्राकृतिक वास में, पेंगुइन इनमें से किस जानवर के संपर्क में नहीं आएगा?
A. लेपर्ड सील
B. किलर व्हेल
C. ध्रुवीय भालू
D. अंटार्कटिक टर्न
सही जवाब- ध्रुवीय भालू
50 लाख का सवाल
इनमें से किस भारत रत्न विजेता का जन्म और मृत्यू दोनों, भारत के बाहर किसी देश में हुई थी?
A. लाल बहादुर शास्त्री
B. मौलाना अबुल कलाम आजाद
C. मदर टेरेसा
D. जेआरडी टाटा
सही जवाब- डेआरडी टाटा
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल
इनमें से क्या चीज आपको एक कार में मिलेगी, पर एक मोटरबाइक में नहीं?
A. हेडलाइट
B. टायर
C. ब्रेक
D. सीटबेल्ट
सही जवाब- सीटबेल्ट.
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल
एक 2022 की फिल्म के शीर्षक के अनुसार, आलिया भट्ट द्वारा निभाया गया किरदार किस क्षेत्र से था?
A. बुंदेलखंड
B. काठियावाड़
C. कोंकण
D. मेवाड़
सही जवाब- काठियावाड़.
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल
'रोलैट एक्ट' को पारिभाषित करने के लिए इनमें से किन शब्दों का उपयोग किया गया था?
A. ब्लैक एक्ट
B. रेड एक्ट'
C. व्हाइट एक्ट
D. ब्लू एक्ट
सही जवाब- ब्लैक एक्ट
इसे भी पढ़ें
KBC का वह सवाल जिसका सही जवाब देकर 1 करोड़ जीत सकता था कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं Answer
KBC में सबसे ज्यादा पैसा जीतने वाले 25 कंटेस्टेंट, कोई IPS-कोई बिजनेसमैन, किसी का खुद का NGO
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi