KBC 14: केबीसी में पूछा गया अब तक का सबसे सिंपल सवाल, जवाब देकर चेक करें अपना GK

Published : Sep 15, 2022, 04:22 PM IST
KBC 14: केबीसी में पूछा गया अब तक का सबसे सिंपल सवाल, जवाब देकर चेक करें अपना GK

सार

केबीसी का 14वां सीजन सुपरहिट चल रहा है। हर एपिसोड के साथ दर्शकों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। दर्शक शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सवाल और कंटेस्टेंट के जवाब का लुत्फ उठा रहे हैं। कई कंटेस्टेंट इस सीजन आसान से सवाल का जवाब भी नहीं दे पा रहे।

करियर डेस्क :  क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो का 29वां एपिसोड कंटेस्टेंट ज्योतिर्मय मल्लिक के साथ शुरू हुआ। वे ओडिशा की रहने वाली हैं और डाकघर में बतौर सहायक अधीक्षक काम करती हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने शानदार खेल खेला लेकिन एक सवाल से चूक गईं और गेम में आगे नहीं बढ़ पाईं। इस एपिसोड में इस सीजन का सबसे सरल सवाल भी पूछा गया। अगर आपका जनरल नॉलेज अच्छा है तो इन सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें..

इनमें से कौन सी भौगोलिक संरचना भारत के पश्चिमी तट पर स्थित नहीं है?
A.खम्बात की खाड़ी 
B. पुलिकट झील 
C. अंजुना बीच 
D. वसई क्रीक 

सही जवाब- पुलिकट झील

1941 में जब वे जर्मनी में थे, तब किसने अपना नाम 'ऑरलैंडो मज़्ज़ोट्टा' रख लिया था?
A. वीर सावरकर 
B. रास बिहारी बोस 
C. श्यामजी कृष्ण वर्मा 
D. नेताजी सुभाष चंद्र बोस 

सही जवाब- नेताजी सुभाष चंद्र बोस

पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला अवनी लेखरा, इनमें से किस खेल में संबंधित हैं?
A. निशानेबाजी 
B. ऊंची कूद 
C. टेबल टेनिस 
D. बैडमिंटन 

सही जवाब- निशानेबाजी

सितंबर, 2022 में बोरिस जॉनसन के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन बने?  
A. बेन वालेस 
B. ऋषि सुनक 
C. लिज़ ट्रस 
D. प्रीति पटेल 

सही जवाब- लिज़ ट्रस

स्वावलंबी होने के लिए इनमें से किस पर खड़ा होना सीखना होता है? 
A. अपने घुटनों पर 
B. अपने हाथों पर 
C. अपने सिर पर 
D. अपने पैरों पर 

सही जवाब- अपने पैरों पर

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एसी जैसे उपकरणों को इनमें से किस चिन्ह में रेटिंग देता है? 
A. चौकोर 
B. स्टार 
C. डॉलर चिन्ह 
D. पत्ती 

सही जवाब- स्टार

इनमें से किस नाम का अर्थ 'प्रकाश का पर्वत' है?
A. नूरजहां 
B. आलमगीर 
C. कोहिनूर 
D. जहां कोशा 

सही जवाब- कोहिनूर

आपके घर का 'ब्लूप्रिंट' किसे बनाना चाहिए?
A. ठेकेदार 
B. मेसन 
C. मित्र
D. वास्तुकार/इंजीनियर

सही जवाब- वास्तुकार/इंजीनियर

महाभारत में इनमें से कौन द्रष्टिहीन थे?
A.भीष्म 
B. संजय 
C. धृतराष्ट्र 
D. नकुल 

सही जवाब- धृतराष्ट्र

इनमें से किस फिल्म के मुख्य अभिनेता 'एसआरके' नाम से भी जाने जाते हैं?
A. ज़ीरो 
B. एक विलेन 
C. टू स्टेटस 
D. थ्री इडियट्स 

सही जवाब- ज़ीरो

इसे भी पढ़ें
KBC 14: सिंपल सवाल पर कंटेस्टेंट ने गंवाए 50 लाख, क्या आपके पास है जवाब

KBC 14: जीनियस ही दे सकते हैं केबीसी के इन 13 सिंपल सवालों के जवाब, क्या आप हैं?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर