
करियर डेस्क : क्या आप क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati ) के हॉटसीट तक पहुंचना चाहते हैं? या फिर किसी कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको जनरल नॉलेज (General Knowledge) के इन 25 सवालों को जरूर ट्राई करना चाहिए। ये सवाल केबीसी 14 (KBC 14) के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कंटेस्टेंट से पूछे। इनमें इतिहास, भूगोल, खेल के साथ करेंट अफेयर्स के सवाल हैं। आइए जानते हैं आप कितनों का जवाब दे सकते हैं..
1. लाल मिट्टी में लाल रंग किस कारण होता है?
A. फॉस्फोरिक एसिड
B. कैल्शियम
C. नाइट्रोजन
D. लोहा
सही जवाब- लोहा
2. भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन किस खेल से जुड़ें हैं?
A. जूडो
B. बैडमिंटन
C. कबड्डी
D. कुश्ती
सही जवाब- बैडमिंटन
3. कौन सा रोग प्रोटोजोआ के कारण होता है?
A. मलेरिया
B. निमोनिया
C. सामान्य सर्दी
D. हैजा
सही जवाब- मलेरिया
4. एक हिल स्टेशन इनमें से कौन सा नहीं है?
A. लोनावाला
B. खंडाला
C. गुलमर्ग
D. मुंबई
सही जवाब- मुंबई
5. किताब 'मृत्युंजय' महाभारत के किस चरित्र पर बेस्ड है?
A. अर्जुन
B. भीम
C. कर्ण
D. नकुल
सही जवाब- कर्ण
6. मुद्रा और वित्त पर रिपोर्ट 'RCF' कौन सा संगठन जारी करता है?
A. आईएमएफ
B. न्यू डेवलपमेंट बैंक
C. विश्व बैंक
D. आरबीआई
सही जवाब- आरबीआई
7. भारत के बाहर शासन करने वाला पहला भारतीय शासक था?
A. अशोक
B. चंद्रगुप्त मौर्य
C. कनिष्क
D. हुविष्क
सही जवाब- कनिष्क
8. किसने बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'अमर सोनार बांग्ला' लिखा है?
A. नजरूल इस्लाम
B. रबीन्द्रनाथ टैगोर
C. अनीसुर रहमान
D. शांतिदेव घोष
सही जवाब- रबीन्द्रनाथ टैगोर
9. चुरोस का पुर्तगाली व्यंजन इनमें से किसके साथ परोसा जाता है?
A. चॉकलेट
B. बर्फी
C. चपाती
D. चावल
सही जवाब- चॉकलेट
10. 'रिंग ऑफ फायर' किस महासागर और उसके आसपास के ज्वालामुखियों की श्रृंखला है?
A. अटलांटिक महासागर
B. हिंद महासागर
C. प्रशांत महासागर
D. आर्कटिक महासागर
सही जवाब- प्रशांत महासागर
11. राइनो हॉर्न किस चीज से बनता है?
A. फाइब्रोइन
B. कोलेजन
C. इलास्टिन
D. केराटिन
सही जवाब- केराटिन
12. हिंदी फिल्म अभिनेता इरफान खान को किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था?
A. द लंच बॉक्स
B. पान सिंह तोमर
C. लाइफ ऑफ पाई
D. हैदर
सही जवाब- पान सिंह तोमर
13. बेसबॉल खेल में मैदान पर कितने खिलाड़ी होते हैं?
A. 9 खिलाड़ी
B. 14 खिलाड़ी
C. 15 खिलाड़ी
D. 11 खिलाड़ी
सही जवाब- 9 खिलाड़ी
14. भारत के किस प्रधानमंत्री को भारतीय आर्थिक सुधारों का जनक माना जाता है?
A. राजीव गांधी
B. अटल बिहारी वाजपेयी
C. पीवी नरसिम्हा राव
D. इंदिरा गांधी
सही जवाब- पीवी नरसिम्हा राव
15. पुष्यमित्र किस राजवंश के संस्थापक थे?
A. गुप्त
B. शुंग
C. मेत्रक
D. मौर्य
सही जवाब- शुंग
16. फरवरी-मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुई आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में कितनी टीमों ने हिस्सा लिया था?
A. 8
B. 10
C. 5
D. 7
सही जवाब- 10
17. किसका आविष्कार रूसी-अमेरिकी एविएटर इगोर सिकोरस्की ने किया?
A. हाइड्रोप्लेन
B. जेट इंजन हवाई जहाज
C. हेलीकॉप्टर
D. ग्लाइडर
सही जवाब- हेलीकॉप्टर
18. ग्रीष्म और शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर कौन?
A. टोक्यो
B. बीजिंग
C. ग्रीस
D. फ्रांस
सही जवाब- बीजिंग
19. प्रसिद्ध अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का एक गीत है?
A. फ्लैंशिंग लाइट्स
B. एस इट वॉस
C. रैप गॉड
D. गॉड्स प्लान
सही जवाब- फ्लैंशिंग लाइट्स
20. क्यू, जिगर और ब्रेक पॉट किस खेल से संबंधित हैं?
A. शतरंज
B. बैडमिंटन
C. रग्बी
D. बिलियर्ड्स
सही जवाब- बिलियर्ड्स
21. खांडव वन को जलाने के दौरान उनकी रक्षा के लिए, अर्जुन को गांडीव धनुष प्रदान करने में शामिल थे?
A. भगवान अग्नि
B. भगवान इंद्र
C. भगवान वायु
D. भगवान सूर्य
सही जवाब- भगवान अग्नि
22. साल 2022 में मनोज मुकुंद नरवणे की जगह भारत के नए थल सेना अध्यक्ष कौन बने?
A. उपेंद्र द्विवेदी
B. राणा प्रताप कलिता
C. नव कुमार खंडूरी
D. मनोज पांडे
सही जवाब- मनोज पांडे
23. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन का मुख्यालय किस देश में स्थित है, जो तेल उत्पादन के लिए नहीं जाना जाता?
A. ऑस्ट्रिया
B. फ्रांस
C. नीदरलैंड
D. इटली
सही जवाब- ऑस्ट्रिया
24. देवेन्द्र फडणवीस के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र कौन हैं?
A. विलासराव देशमुख
B. शरद पवार
C. वसंतराव नाईक
D. यशवंतराव चव्हाण
सही जवाब- वसंतराव नाईक
25. इस अमेरिकी खगोलशास्त्री ने सबसे पहले पता लगाया कि सूर्य आकाशगंगा के केंद्र में नहीं है?
A. फ्रैंक ड्रेक
B. एडविन हबल
C. विलियम के हार्टमैन
D. हार्लो शेपली
सही जवाब- हार्लो शेपली
इसे भी पढ़ें
कहां हुआ बांसुरी का आविष्कार, इथियोपिया की राजधानी क्या? केबीसी के 25 सवाल, आपके पास कितनों का जवाब
KBC 14: फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्य और बायोलॉजी से जुड़ा सवाल, जवाब आसान लेकिन सिर्फ Genius ही दे सकते हैं
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi