KBC 14: भारत के 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम, 'मिसाइल वुमन' कौन, दें जवाब

Published : Sep 18, 2022, 11:48 AM IST
KBC 14: भारत के 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम, 'मिसाइल वुमन' कौन, दें जवाब

सार

'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन जबरदस्त तरीके से हिट हो रहा है। अगर आपको लगता है कि आपका जनरल नॉलेज काफी अच्छा है और आप हॉटसीट पर बैठ सकते हैं तो इन 10 सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें...  

करियर डेस्क : अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरफ से होस्ट किया जा रहा क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लगातार पॉपुलर होता जा रहा है। बिग बी के सवाल और कंटेस्टेंट के जवाब दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एपिसोड 31 में पूछे गए 10 सवाल। इनमें से कई सवाल काफी सिंपल हैं। अगर आपको लगता है कि आप केबीसी की हॉट सीट पर बैठने के लायक हैं तो इन सवालों का  जवाब देकर आप खुद अपने करोड़पति बनने का टेस्ट करें..

1. 'ए शॉट एट हिस्ट्री' 2011 की किस प्रसिद्ध खेल सेलिब्रिटी की आत्मकथा है?
A. जसपाल राणा
B. अभिनव बिंद्रा
C. साइना नेहवाल
D. कर्णम मल्लेश्वरी

सही जवाब- अभिनव बिंद्रा

2. 1944 में जापानी पनडुब्बी RO-110 के डूबने के लिए जॉइंट रूप से कौन-सा रॉयल इंडियन नेवी युद्धपोत जिम्मेदार था?
A. एचएमआईएस जमना
B. एचएमआईएस रत्नागिरी
C. एचएमआईएस पार्वती
D. एचएमआईएस लीलावती

सही जवाब- एचएमआईएस जमना

3. इनमें से 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 1990 के दशक में महारानी एलिजाबेथ-II ने भारत का दौरा किया था?
A. भारतीय स्वतंत्रता
B. भारत-चीन युद्ध
C. दांडी मार्च
D. एक गणतंत्र के रूप में भारत

सही जवाब- एक गणतंत्र के रूप में भारत

4. किस देवता ने ऋषि वाल्मीकि के सामने प्रकट होकर रामायण लिखने को कहा था?
A. भगवान राम
B. भगवान शिव
C. भगवान विष्णु
D. भगवान ब्रह्मा

सही जवाब-  भगवान ब्रह्मा

5. इनमें से किस शब्द का प्रयोग एक ही वेब पेज को ब्राउज़र पर पुनः लोड करने के लिए किया जाता है?
A. ताजा करना
B. पुन प्रारंभ करें
C. रीबूट
D. नवीकरण

सही जवाब- ताज़ा करें

6. पोषण के संबंध में BMI का क्या अर्थ है?
A. चिकित्सा हित के नीचे
B. बोन स्नायु इंटरेक्शन
C. बेसिक मेडिकल इश्यू
D. बॉडी मास इंडेक्स

सही जवाब- बॉडी मास इंडेक्स

7. भारत में इनमें से कौन 'AA' और 'AAA' के ​​प्रकारों में आता है?
A. बैटरी सेल
B. कप
C. फिल्में
D. कारों

सही जवाब- बैटरी सेल

8. इनमें से कौन सी भौगोलिक विशेषता पूरी तरह से एक देश के भीतर है?
A. हिमालय
B. अरावली
C. सिंधु नदी
D. बंगाल की खाड़ी

सही जाब- अरावली

9. भारत की 'मिसाइल वुमन' के रूप में जानी जाने वाली टेसी थॉमस ने किस मिसाइल को विकसित करने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर थीं?
A. ब्रह्मोस II
B. आकाश आई
C. अग्नि IV
D. नाग III

सही जवाब- अग्नि IV

10. मनुष्य की जांघ में कितनी हड्डियां होती हैं?
A. 1
B. 5
C. 3
D. 4

सही जवाब- 1
 
इसे भी पढ़ें
KBC 14: 75 लाख के सवाल पर कंटेस्टेंट ने छोड़ा गेम, CBSE वाला सवाल भी बेहद सिंपल

KBC 14: केबीसी में पूछा गया अब तक का सबसे सिंपल सवाल, जवाब देकर चेक करें अपना GK

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

जॉब इंटरव्यू में बदल दी गई योग्यता, युवती ने X पर सुनाई आपबीती, पोस्ट हुआ वायरल
Board Exam 2026: 10वीं मैथ्स में 90+ मार्क्स कैसे लाएं?