कहां हुआ बांसुरी का आविष्कार, इथियोपिया की राजधानी क्या? केबीसी के 25 सवाल, आपके पास कितनों का जवाब

Published : Nov 03, 2022, 03:54 PM IST
कहां हुआ बांसुरी का आविष्कार, इथियोपिया की राजधानी क्या? केबीसी के 25 सवाल, आपके पास कितनों का जवाब

सार

क्या आप देश दुनिया की जानकारी रखते है? क्या आपको लगता है कि आपका जनरल नॉलेज बेहतर है? अगर हां तो आपको कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन के लेटेस्ट एपिसोड के इन सवालों को जरूर ट्राई करना चाहिए..

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) जबरदस्त तरीके से हिट चल रहा है। हर दिन नए-नए सवाल और कंटेस्टेंट का जवाब दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खासकर किसी कॉम्पटिशन की तैयारी कर रहे युवाओं को। इस शो में जनरल नॉलेज और देश-दुनिया से जुड़े तमाम सवाल पूछे जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं लेटेस्ट एपिसोड में पूछे गए 25 सवाल। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आपको लगता है कि आपका GK जबरदस्त है तो इन सवालों के जरिए खुद का नॉलेज चेक करें...

1. एक वयस्क मानव शरीर में हड्डियां की संख्या कितनी होती है?
A. 174
B. 200
C. 206
D. 221

सही जवाब- 206

2. इथियोपिया की राजधानी इनमें से कौन सा शहर है?
A. अदीस अबाबा
B. अण्डोरा ला वेला
C. एथेंस
D. एंटानानारिवो

सही जवाब- अदीस अबाबा

3. किस देश का आधिकारिक कैलेंडर सौर हिजरी?
A. नाइजीरिया
B. भूटान
C. चीन
D. अफगानिस्तान

सही जवाब- अफगानिस्तान

4. प्रथम मॉडर्न ओलंपिक खेल का आयोजित कब किया गया था?
A. 1895
B. 1873
C. 1896
D. 1886

सही जवाब- 1896

5. निकट दृष्टि दोष से छुटकारा पाने कौन सा लेंस इस्तेमाल में लाया जाता है?
A. उत्तल लेंस
B. अवतल लेंस
C. बेलनाकार लेंस
D. अभिसारी लेंस

सही जवाब- अवतल लेंस

6. लेंस की शक्ति किससे मापते हैं?
A. डायोप्टर
B. एयॉन
C. उमेन
D. कैंडेला

सही जवाब- डायोप्टर

7. आधुनिक समुद्र विज्ञान का जनक कौन हैं?
A. अल्बर्ट आइंस्टाइन
B. मैथ्यू फॉनटेन मौरी
C. अरस्तू
D. डेव ड्वायर

सही जवाब- मैथ्यू फॉनटेन मौरी

8. किस चिकित्सक ने मानव शरीर में रक्त के संचार पर सबसे पहले खोज की?
A. एडवर्ड जेनर
B. जोसेफ लिस्टर
C. विलियम हार्वे
D. ग्रेगोर मेंडेल

सही जवाब- विलियम हार्वे

9. 'द प्रिंस' नामक एक राजनीतिक ग्रंथ किसने लिखी थी?
A. डॉ. वी एस शर्मा
B. बर्नाड शॉ
C. एमिल जोला
D. निकोलो मैकियावेली

सही जवाब- निकोलो मैकियावेली

10. बांसुरी का आविष्कार किस देश में किया गया था?
A. गाम्बिया
B. जर्मनी
C. ग्रीस
D. ब्राजील

सही जवाब- जर्मनी

11. चेन्नई में 44वें शतरंज ओलिंपियाड में महिलाओं की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाला देश कौन था?
A. चीन
B. भारत
C. जर्मनी
D. यूक्रेन

सही जवाब- यूक्रेन

12.  गुजरात की कौन सी नदी अहमदाबाद को दो भागों में बांट देती है?
A. नर्मदा
B. साबरमती
C. माही
D. ताप्ती

सही जवाब- साबरमती

13. किस संत ने पसायदान नामक भक्ति कविता लिखी थी?
A. संत नामदेव
B. संत एकनाथ
C. संत ज्ञानेश्वर
D. संत रामदास

सही जवाब- संत ज्ञानेश्वर

14. किस मैच में ऑफिशियेट कर 'के शंकर' फीफा फुटबॉल विश्व कप में ऑफिशियेट करने वाले पहले इंडियन बने?
A. क्रोएशिया बनाम मेक्सिको
B. तुर्की बनाम कॉस्टा रिका
C. इटली बनाम इक्वाडोर
D. दक्षिण अफ्रीका बनाम पैराग्वे

सही जवाब- क्रोएशिया बनाम मेक्सिको

15. चंद्रमा पर पानी की खोज करने वाला चंद्रयान-1 का मून इम्पैक्ट प्रोब जिस जगह टकराया था, उस जगह का नाम इनमें से किसके नाम पर रखा गया है?
A. डॉ. विक्रम साराभाई
B. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
C. इंदिरा गांधी
D. पंडित जवाहर लाल नेहरु

सही जवाब- पंडित जवाहर लाल नेहरु

16. किस शासक ने एक सैन्य शस्र-अभ्यास के दौरान शासक वंश के अंतिम राजा की हत्या कर नए राजवंश की स्थापना की?
A. कुतुबुद्दीन ऐबक
B. मुहम्मद बिन तुगलक
C. पुष्यमित्र शुंग
D. चंद्रगुप्त मौर्य

सही जवाब- पुष्यमित्र शुंग

17. भोजपुर का शेक्सपियर किसे कहा जाता है, जिन्होंने बिदेसिया जैसी कृतियां लिखीं?
A. महेंदर मिसिर
B. भिखारी ठाकुर
C. रमेश चंद्र झा
D. रामेश्वर सिंह कश्यप

सही जवाब- भिखारी ठाकुर

18. अपनी तरह के सबसे बड़े बाजारों में से एक, मणिपुर के इम्फाल का इमा कैथल किसके लिए प्रसिद्ध है?
A. केवल महिला दुकानदार हैं
B. केवल तैरती दुकानें हैं
C. केवल रीसाइकल्ड उत्पाद हैं
D. केवल रात का बाजार है

सही जवाब- केवल महिला दुकानदार हैं

19. झांसी की रानी, लक्ष्मीबाई की महिला सेना दल का नाम इनमें से क्या नाम क्या था?
A. शक्ति दल
B. सरस्वती दल
C. दुर्गा दल
D. इन्द्राणी दल

सही जवाब- दुर्गा दल

20. कैला लिली किस देश का राष्ट्रीय फूल है?
A. इंग्लैंड
B. इथियोपिया
C. आयरलैंड
D. एस्टोनिया

सही जवाब- इथियोपिया

21. किस एयरलाइन को एयर ट्रांसपोर्ट वर्ल्ड 'ATW 2021' एयलाइन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला?
A. कतर एयरवेज
B. कोरियाई एयर
C. जापान एयरलाइंस
D. सिंगापुर एयरलाइंस

सही जवाब- कोरियाई एयर

22. जब आप भारी वजन से एक्सरसाइज करते हैं,  तब मांसपेशियों में जो वृद्धि होती है, उसे क्या कहते हैं?
A. मस्कुलर हाइपोट्रॉफी
B. हेमेटोमा
C. मस्कुलर एट्रोफी
D. मस्कुलर हाइपरट्रॉफी

सही जवाब- मस्कुलर हाइपरट्रॉफी

23. किन खेलों को 'ब्रिटिश एम्पायर गेम्स' कहा जाता था?
A. राष्ट्रमंडल खेल
B. एशियाई खेल
C. ओलंपिक
D. पैन अमेरिकी खेल

सही जवाब- राष्ट्रमंडल खेल

24. कौन सी फिल्म 'शर्लक होम्स' से प्रभावित है?
A. द हंचबैक ऑफ नोट्रे डेम
B. द फॉक्स एंड द हाउंड
C. द ग्रेट माउस डिटेक्टिव
D. हर्क्युलेस

सही जवाब- द ग्रेट माउस डिटेक्टिव

25. गतिमान वस्तु में कौन सी ऊर्जा होती है?
A. यांत्रिक ऊर्जा
B. संभावित ऊर्जा
C. गतिज ऊर्जा
D. परमाणु ऊर्जा

सही जवाब- गतिज ऊर्जा

इसे भी पढ़ें
KBC 14: फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्य और बायोलॉजी से जुड़ा सवाल, जवाब आसान लेकिन सिर्फ Genius ही दे सकते हैं

KBC 14: ऐसा राग जिससे जल उठते हैं चिराग, केबीसी के दूसरे संभावित करोड़पति से पूछे गए ऐसे 15 सवाल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर