World Tourism Day 2022: ऐसे हुई थी वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत, जानें पहली बार कब मनाया गया था यह दिन

Published : Sep 27, 2022, 07:00 AM IST
World Tourism Day 2022: ऐसे हुई थी वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत, जानें पहली बार कब मनाया गया था यह दिन

सार

इस बार 2022 में विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम 'पर्यटन पर पुनर्विचार'है। इस साल पर्यटन दिवस के सेलिब्रेशन की मेजबानी इंडोनेशिया कर रहा है। इसका मतलब यह पुनर्विचार करने का वक्त है कि पर्यटन को कैसे मजबूत, समावेशी और लचीला बनाया जाए।

करियर डेस्क : आज विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2022) मनाया जा रहा है। हर साल 27 सितंबर को यह दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ाना है और जागरुकता फैलाना है। इसके साथ ही यह भी बताना है कि पर्यटन किस तरह दुनियाभर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के लिए आवश्यक है। तो चलिए विश्व पर्यटन दिवस पर जानते हैं इस दिन का इतिहास, उद्देश्य और इससे जुड़ी रोचक बात..

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस
पर्यटन से रोजगार को बढ़ाना, पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना और ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के सैलानियों को टूरिस्ट प्लेस के प्रति आकर्षित किया जाता है।

ऐसे हुई थी विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत
1970 की बात है, जब यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (United Nations World Tourism Organization) की तरफ से इस दिन को मनाने पर चर्चा की गई। इसके बाद 27 सितंबर, 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। तभी से हर साल इन दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। 

वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने का उद्देश्य
इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना। इसके जरिए रोजगार को पैदा करना है। जब लोग एक जगह से दूसरी जगह घूमने जाएंगे तो वहां कुछ दिन ठहरेंगे, शॉपिंग करेंगे और खाएंगे-पीएंगे। ऐसे में नई-नई जगहों पर जाने से टूरिज्म और रोजगार की बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही कई अन्य तरह के मौके भी बनेंगे।

इसे भी पढ़ें
विश्व पर्यटन दिवस: कंगाल हो गया था देश, पर्यटक स्थलों ने दिलाया खोया गौरव, देखें खूबसूरत तस्वीरें

World Ozone Day 2022: ओजोन परत के बारें में 10 फैक्ट्स, हर किसी को जानना जरूरी


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन