MSHSEB Results 2022: महाराष्ट्र में कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, 5 स्टेप्स में डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Published : Apr 25, 2022, 06:08 PM IST
MSHSEB Results 2022: महाराष्ट्र में कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, 5 स्टेप्स में डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

सार

कैंडिडेट्स महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। 10वीं क्लास के एग्जाम 15 मार्च से  जबकि 12वीं क्लास के एग्जाम 4 मार्च से  आयोजित किए गए थे।

करियर डेस्क.  महाराष्ट्र बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम हो चुके हैं। कैंडिडेट्स को अब रिजल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSHSEB) जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि रिजल्ट पहले 10वीं क्लास का जारी किया जाएगा या 12वीं क्लास इसे लकेर भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि बोर्ड के द्वारा रिजल्ट घोषित करने को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया हया है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in को विजिट करते रहे।

कैसे डाउनलोड होगा एग्जाम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड के द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। जिन छात्रों को रिजल्ट देखने में दिकक्त हो रही है वो छात्र अपना रिजल्ट इन स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं। बता दें कि वेबसाइट पर रिजल्ट  जारी होने के बाद इन स्टेप्स से रिजल्ट देख पाएंगे।

  • रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर SSC or HSC result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब कैंडिडेट्स मांगी गई डिटेल्स भरें। 
  • यहां रिजल्ट देखें वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • फ्यूचर के लिए आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

कब आयोजित हुए थे एग्जाम
महाराष्ट्र बोर्ड के द्वारा 10वीं क्लास के एग्जाम 15 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। जबकि 12वीं क्लास के एग्जाम 4 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई में रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2022: 55 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 8 मई लास्ट डेट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

जल्द जारी होगा MP Board के 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, 2021 में 100 फीसदी पास हुए थे स्टूडेंट्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!