महाराष्ट्र में भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल, CBSE बोर्ड के बाद अब तक ये राज्य रद्द कर चुके हैं एग्जाम

Published : Jun 03, 2021, 05:26 PM ISTUpdated : Jun 03, 2021, 05:40 PM IST
महाराष्ट्र में भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल, CBSE बोर्ड के बाद अब तक ये राज्य रद्द कर चुके हैं एग्जाम

सार

सीएम उद्धव ठाकरे के साथ हुई डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। कोरोना संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। 

करियर डेस्क. सीबीएसई बारेड के बाद अब महाराष्ट्र में भी 10 और 12वीं की परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने जानकारी देते हुए बताया कि  कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया गया है। स्टूडेंट्स को मार्क किस आधार पर मिलेगी जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

 

सीएम उद्धव ठाकरे के साथ हुई डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। कोरोना संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। तीसरी लहर का देखते हुए राज्य में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एग्जाम रद्द करने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र में 16 लाख के करीब छात्रों ने बारहवीं की महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया था।

इन राज्यों में कैंसिल हो चुके हैं एग्जाम
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। रिजल्ट किस आधार पर तैयार होगा इसे लेकर अभी तक कोई गाइड लाइन जारी नहीं कि गई है।

इसे भी पढ़ें- बड़ी राहत: अब लाइफटाइम होगी TET एग्जाम की मान्यता, कैंडिडेट्स के लिए जॉब के ज्यादा मौके

सीबीएसई की परीक्षाएं भी रद्द
केंद्र सरकार द्वारा CBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये संकेत मिल रहे थे कि राज्य में परीक्षाएं रद्द हो सकती हैं। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!