कोरोना संक्रमण: महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट में 100 फीसदी भर्ती को मंजूरी, इसी हफ्ते भरे जाएंगे 16,000 पद

Published : May 07, 2021, 10:33 AM IST
कोरोना संक्रमण: महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट में 100 फीसदी भर्ती को मंजूरी, इसी हफ्ते भरे जाएंगे 16,000 पद

सार

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक 49.42 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 73,515 लोगों की मौत हो गई। यहां अभी 6.39 लाख एक्टिव केस हैं। 

करियर डेस्क. महाराष्ट्र (Maharashtra govt) कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों मेम लगातार वृद्धि हो रही है वहीं, दूसरी तरफ मेडिकल स्टॉफ की समस्या खड़ी हो रही है। ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग (health department) में 100 प्रतिशत भर्ती को मंजूरी दे दी।

इसे भी पढ़ें- AIAPGET Exams: 7 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित, तीन महीने बाद होंगे एग्जाम 

इसी हफ्ते भरे जाएंगे पद
हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने कहा- हेल्थ विभाग में 100 प्रतिशत भर्ती की मंजूरी दी गई है। ग्रुप ए और बी में 16,000 पद और स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप सी और डी श्रेणी में 12,000 पदों के लिए नियुक्तियों होंगी। उन्होंने कहा कि श्रेणी ए और बी के 16,000 पद एक सप्ताह के भीतर भरे जाएंगे। टोपे ने बताया कि 2 हजार विशेषज्ञ डॉक्टर, 2 हजार मेडिकल ऑफिसर और 12 हजार नर्स, वार्ड बॉय, क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर के पदों पर भर्ती की जाएगी। पद भर्ती के लिए सरकार के स्तर पर एक सप्ताह में कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

क्या तीसरी लहर की है तैयारी
महाराष्ट्र में COVID-19 संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसी समय, तीसरी लहर की बात भी कही गई है। ऐसे में मेडिकल स्टॉफ की कमी ना हो इसलिए संक्रमितों की  बढ़ती संख्या को देखते हुए कैबिनेट की बैठक में 100 प्रतिशत भर्ती को मंजूरी देने की मांग की गई। जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है।

इसे भी पढ़ें- ऑनलाइन चलीं क्लास, खर्चे हुए कम इसलिए फीस में 15% की कटौती करे स्कूल: SC

महाराष्ट्र में कितने मामले
राज्य में गुरुवार को 62,194 लोग संक्रमित पाए गए और 853 की मौत हो गई। यहां अब तक 49.42 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 73,515 लोगों की मौत हो गई। यहां अभी 6.39 लाख एक्टिव केस हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!