
Maharashtra HSC Result 2026 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं (HSC) के छात्रों के लिए आज अहम दिन है। Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education 2 मई को यानी आज महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर रहा है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद परीक्षा दे चुके लाखों स्टूडेंट्स अब अपने नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। जानिए महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट की घोषणा 2 मई को कितने बजे होगी, Maharashtra Board 12th Result 2026 जारी होने के बाद आसानी से अपना रिजल्ट सबसे पहले कहां-कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा और Maharashtra Board 12th मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका क्या है? कौन-कौन सी बेवसाइट के माध्यम से छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं, साथ ही जानिए वेबसाइट स्लो हो तो मोबाइल एसएमएस से रिजल्ट कैसे चेक करें, पूरी डिटेल नीचे पढ़ें।
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 Direct Link
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 Direct Link 2
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 2 मई, शनिवार को दोपहर 1 बजे की जाएगी जबकि ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार रिजल्ट लिंक 12 बजे एक्टिव हो जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 11 बजे से ही ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें, रिजल्ट लिंक कभी भी एक्टिव हो सकता है। हालांकि उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा होने के बाद ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगी। प्रेस कांन्फ्रेंस की शुरुआत 11 बजे से होनी है।
इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थीं। एग्जाम दो शिफ्ट में हुआ था। सुबह- 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर- 3 बजे से 5 बजे तक।
रिजल्ट जारी होते ही आप इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक सबसे पहले इन्हीं ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होगा-
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो SMS का ऑप्शन भी काम आएगा-
रिजल्ट के समय साइट हैंग होना आम बात है। ऐसे में घबराएं नहीं-
नहीं, महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर्स की सूची जारी नहीं करता। इसका मकसद छात्रों पर बेवजह का दबाव कम करना है।
ऑनलाइन मार्कशीट सिर्फ प्रोविजनल होती है। एडमिशन की शुरुआत में मान्य हो सकती है, लेकिन बाद में ऑरिजिनल मार्कशीट जरूरी होगी। ऑरिजिनल मार्कशीट छात्रों को अपने स्कूल से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद मिलेगी।
डिजिटल मार्कशीट पाने का सबसे आसान तरीका&
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।