Maharashtra Constable Recruitment 2022: महाराष्ट्र में कॉन्स्टेबल की 20 हजार वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है। महाराष्ट्र पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। 18 साल से 28 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।  

Asianet News Hindi | / Updated: Nov 09 2022, 07:00 AM IST

करियर डेस्क : महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का मौका आया है। पुलिस विभाग की तरफ से कॉन्स्टेबल के 20 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी (Maharashtra  Police Constable Recruitment 2022) आने वाली है। आज यानी 9 नवंबर, 2022 से आवेदन की शुरुआत हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mahait.org या Mumbaipolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

Maharashtra Constable Recruitment 2022 Vacancy Details
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिपाही के कितने पद भरे जाएंगे, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि सितंबर, 2022 में इन भर्तियों की जानकारी देते हुए राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बताया था कि महाराष्ट्र पुलिस में 20 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसके पहले चरण में 8 हजार और दूसरे चरण में 12 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।
 
Maharashtra Constable Recruitment 2022 Qualification
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर कोई उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस में ड्राइवर पदों पर अप्लाई करने जा रहा है तो उनके पास ड्राइविंग का अनुभव और ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

Maharashtra Constable Recruitment 2022 Age Limit
महाराष्ट्र पुलिस में सिपाही बनने के लिए इस भर्ती प्रक्रिया में वहीं, उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिनकी उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जा सकती है।

Maharashtra Constable Recruitment 2022 Selection Process 
पहले फेज- लिखित परीक्षा
दूसरा फेज- फिजिकल टेस्ट
तीसरा फेज- मेडिकल टेस्

इसे भी पढ़ें
SSC GD 2022 : इस बार बढ़ सकता है कट-ऑफ, जानें कितने नंबर पाने पाकर हो जाएंगे पास

SSC GD 2022: जीडी भर्ती में पांच अहम बदलाव, पेपर की टाइमिंग से प्रश्नों की संख्या तक सब बदल गया

Share this article
click me!