MBOSE 10th Result 2026 Out: 1 क्लिक में देखें रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Published : Apr 08, 2026, 01:25 PM IST
MBOSE 10th Result 2026 OUT

सार

MBOSE 10th Result 2026 जारी हो चुका है। जानें कैसे रोल नंबर और जन्मतिथि से SSLC रिजल्ट चेक करें, मार्कशीट PDF डाउनलोड करें, SMS और DigiLocker से रिजल्ट देखने का आसान तरीका क्या है।

MBOSE SSLC Result 2026 OUT: मेघालय बोर्ड ने 10वीं (SSLC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने मार्क्स ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। जानिए अपना MBOSE SSLC रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं, स्कोरकार्ड डाउनलोड का तरीका और जरूरत पड़ने पर SMS या DigiLocker जैसे विकल्प का भी इस्तेमाल कैसे करें? पूरी डिटेल।

कहां देखें MBOSE SSLC Result 2026?

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • mbose.in
  • mboseresults.in
  • megresults.nic.in

कैसे डाउनलोड करें MBOSE SSLC 10वीं का स्कोरकार्ड PDF?

अगर आप अपना मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • किसी भी आधिकारिक वेबसाइट mbose.in या mboseresults.in या megresults.nic.in पर जाएं।
  • अब SSLC Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  • अब PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
  • सलाह: भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट जरूर संभालकर रखें।

MBOSE SSLC रिजल्ट 2026 मोबाइल ऐप से कैसे देखें?

अगर वेबसाइट स्लो हो रही है, तो आप रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं-

  • Google Play Store खोलें।
  • MBOSE SSLC Result 2026 सर्च करें।
  • कोई भरोसेमंद ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप में लॉगिन करके रोल नंबर और DOB डालें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

SMS से कैसे चेक करें MBOSE SSLC Result 2026?

इंटरनेट नहीं है? कोई बात नहीं। SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है-

  • MG10 रोल नंबर टाइप करें और 58888 पर भेजें
  • MBOSE10 रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेजें
  • कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

DigiLocker से MBOSE SSLC 10 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

डिजिटल कॉपी के लिए DigiLocker भी एक अच्छा विकल्प है-

  • पहले DigiLocker में रजिस्ट्रेशन करें।
  • स्कूल से मिला 6-डिजिट एक्सेस कोड डालें।
  • मोबाइल नंबर OTP से वेरिफाई करें।
  • लॉगिन करके MBOSE SSLC मार्कशीट सर्च करें।
  • डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट चेक करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • रोल नंबर सही डालें, वरना रिजल्ट नहीं खुलेगा।
  • वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में बार-बार रिफ्रेश करें।
  • SMS और ऐप का ऑप्शन बैकअप के तौर पर रखें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Oracle New CFO: करोड़ों की सैलरी, टॉप एजुकेशन, कौन हैं हिलेरी मैक्सन?
How to Choose Engineering Branch: 2026 में सही इंजीनियरिंग ब्रांच कैसे चुनें? ये 5 ऑप्शन बनेंगे गेमचेंजर