MHRD की 2019 इंटर्नशिप योजना, स्टूडेंट्स एैसे कर सकते हैं अप्लाई

Published : Oct 17, 2019, 06:08 PM ISTUpdated : Oct 17, 2019, 06:17 PM IST
MHRD की 2019 इंटर्नशिप योजना, स्टूडेंट्स एैसे कर सकते हैं  अप्लाई

सार

 छात्रों के लिए एमएचआरडी इंटर्नशिप योजना 2019 की शुरूआत। जानें केसै करें अप्लाई।

नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD)ने भारत या विदेश के संस्थानों में स्नातक या एकीकृत स्नातकोत्तर में अध्ययन कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए ‘‘ एमएचआरडी इंटर्नशिप योजना 2019’’ शुरू की है । मंत्रालय ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2019 है ।

उपलब्ध कराएं जाएंगी सभी सुविधाएं

यह इंटर्नशिप दो महीने के लिए होगी और अगर अपेक्षित हो तो इसे छह माह तक बढ़ाया जा सकता है । इंटर्नशिप में दो बार प्रवेश लिया जायेगा और यह नवंबर/दिसंबर तथा अप्रैल/मई के दौरान होगा । इसमें कहा गया है कि इंटर्नशिप के लिए अधिकतम 15 स्थान उपलब्ध होंगे । इसमें इंटर्न को प्रति माह 10 हजार रूपए का स्टाइपंड भी दिया जाएगा । इंटर्नशिप सफलतापूर्वक समाप्त होने पर ब्यूरो द्वारा एक सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा । इंटर्न को इस दौरान इंटरकॉम, टेलीफोन, इंटरनेट, लेखन सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी ।

अधिसूचना में कहा गया है कि इसके लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थान / उत्कृष्ठ संस्थान, तकनीकी और प्रबंधन संस्थाओं के लिए तकनीकी / प्रबंधन श्रेणी के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग 2019 में शीर्ष 50 संस्थाओं के छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे । इस योजना का मकसद युवा छात्रों को पारस्परिेक लाभ के लिए नीति निर्धारण और शिक्षा की विभिन्न पहलों से अवगत कराना है ।

 

इस तरह से करें अप्लाई

बता दें कि, जो छात्र अपना कार्यक्रम नवंबर/दिसंबर 2019 में पूरा कर रहे हैं, वे नवंबर/दिसंबर 2019 में होने वाले इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ये छात्र अगले अप्रैल/मई 2020 के चरण में शुरू होने वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। वहीं जो छात्र अप्रैल/मई 2020 में अपना कार्यक्रम पूरा कर रहे हैं, वे अप्रैल/मई 2020 से शुरू होने वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!