
नई दिल्ली: छात्रों की दक्षता, कौशल और एप्टीट्यूड के मूल्यांकन के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन में एप्टीट्यूट टेस्ट ‘‘तमन्ना’’ विकसित किया गया है । मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस एप्टीट्यूड टेस्ट ‘तमन्ना’ को सीबीएसई और एनसीईआरटी ने तैयार किया है जो 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए है ।
एप्टीट्यूट टेस्ट बताएगा बच्चों की काबिलियत
सीबीएसई ने इसके लिए प्रश्नों का प्रयोग के तौर पर परीक्षण अपने संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले 17 हजार छात्रों पर किया था । मंत्रालय का मानना है कि एप्टीट्यूड का एक महत्वपूर्ण आयाम मनोवैज्ञानिक गुण है जो यह पूर्वानुमान लगाने में सहायक होता है कि किसी व्यक्ति का मजबूत पक्ष क्या है। ऐसे में ‘तमन्ना’ (ट्राइ एंड मेजर एप्टीट्यूट एंड नेचुरल एबिलिटी) से छात्र अपनी खूबियों से अवगत होकर आगे कैरियर के बारे में निर्णय कर सकेंगे ।
‘तमन्ना’ एप्टीट्यूट टेस्ट में सात शीर्षक के तहत छात्रों के लिए प्रश्न तैयार किए गए हैं जिसमें लैंग्वेज एप्टीट्यूट के 30 प्रश्न, रीजनिंग के तहत 30 प्रश्न, ओरल के तहत 30 प्रश्न होंगे। इन प्रश्नों के उत्तर 70 मिनट में देने होंगे ।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi