MHT CET Answer Key 2022: जारी होने वाली है महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आंसर-की, इस तरह करें चेक

इस साल पीसीएम ग्रुप की परीक्षाएं 5 से 11 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थीं। जबकि पीसीबी स्ट्रीम के एग्जाम 12 से 20 अगस्त, 2022 तक आयोजित हुई थी। तेज बारिश और टेक्निकल कारणों से कुछ छात्रों की दोबारा परीक्षा 29 अगस्त, 2022 को कराई गई थी।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 1, 2022 7:01 AM IST / Updated: Sep 01 2022, 12:44 PM IST

करियर डेस्क : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाली है। आज किसी भी वक्त इस परीक्षा का प्रोविजिनल आंसर-की (MHT CET Answer Key 2022) जारी कर दी जाएगी। कैंडिडेट्स MHT CET की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर आंसर-की डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। इस बार आंसर-की के साथ क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। 

कहां चेक कर सकते हैं MHT CET आंसर-की
फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्य (PCM) के स्टूडेंट्स के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) स्ट्रीम के उम्मीदवारों की एक साथ आंसर-की जारी की जाएगी। इसे दो वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। पहला- mhtcet2022.mahacet.org और दूसरा- cetcell.mahacet.org पर आंसर-की उपलब्ध होगी।

How To Check MHT CET Answer Key 2022 

ऑब्जेक्शन उठाने का मिलेगा मौका
MHT CET के प्रोविजिनल आंसर-की में अगर किसी स्टूडेट्स को कोई समस्या या आपत्तियां है तो उन्हें इसे दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 2 सितंबर से 4 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराया जा सकेगा। इसके बाद 15 सितंबर, 2022 या उससे पहले किसी भी तारीख को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। बता दें कि पीसीएम ग्रुप की परीक्षाएं 5 से 11 अगस्त, 2022 और पीसीबी स्ट्रीम के एग्जाम 12 से 20 अगस्त, 2022 तक आयोजित हुई थी। तेज बारिश और टेक्निकल कारणों से कुछ छात्रों की दोबारा परीक्षा 29 अगस्त, 2022 को कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें
NEET PG Counselling 2022: जानें नीट पीजी काउंसलिंग का नया शेड्यूल और हर डिटेल्स

NEET UG 2022 Answer Key: नीट आंसर-की और ओएमआर शीट जारी, ऐसे करें ऑब्जेक्शन

Share this article
click me!