Microsoft की ड्रीम जॉब छोड़ इंजीनियर ने लिया बड़ा फैसला, वजह सुनकर लोग भी सोच में पड़े

Published : Jul 28, 2026, 11:15 AM IST
microsoft Office

सार

माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर विधु वर्मा ने अपनी ड्रीम जॉब छोड़ दी। उन्होंने बताया कि ज़िंदगी एकरस और ऑटोपायलट मोड पर थी। उनके लिए यह अंत नहीं, बल्कि अगला कदम चुनने की हिम्मत और एक नई शुरुआत है।

Dream Job Story: क्या कोई अपनी सपनों की नौकरी, खासकर माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी की जॉब छोड़ सकता है? आज के दौर में कई युवा ऐसा कर रहे हैं। ऐसे ही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं विधु वर्मा, जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में अपनी ड्रीम जॉब छोड़ दी। विधु ने सोशल मीडिया पर इसकी वजह भी बताई है।

दिसंबर 2025 में विधु ने हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर जॉइन किया था। अपने वीडियो की शुरुआत में विधु कहते हैं, 'सबको लगता है कि सपनों की नौकरी मिलना ही सबसे बड़ी हैप्पी एंडिंग है। लेकिन कोई ये नहीं बताता कि जब आप उसे छोड़ते हैं तो क्या होता है'। विधु ने आगे बताया, 'महीनों तक मेरी ज़िंदगी ऑटोपायलट मोड पर थी। वही रोज़ का रूटीन, वही ऑफिस, वही बैज। आखिरकार एक दिन मैंने इस्तीफा दे दिया'।

जिस कंपनी में काम करने का उन्होंने हमेशा सपना देखा, उसे छोड़ते वक्त उनके मन में कई तरह के ख्याल आ रहे थे। विधु कहते हैं, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। एक तरफ खुशी थी, तो दूसरी तरफ शक था कि क्या मेरा फैसला सही है'। नोटिस पीरियड के दौरान उन्हें चीज़ों के बारे में सोचने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने ट्रैवल किया और अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताया। इससे उन्हें अपने करियर को लेकर एक नया नजरिया मिला।

विधु कहते हैं, 'कोई भी सपना आखिरकार आपकी नई नॉर्मल ज़िंदगी बन जाता है। लक्ष्य बड़े हो जाते हैं, डर बदल जाते हैं। आगे बढ़ने का मतलब सिर्फ मंज़िल तक पहुंचना नहीं है, बल्कि अगला कदम चुनने की हिम्मत दिखाना भी है'।

 

 

इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। यह पोस्ट और कमेंट्स याद दिलाते हैं कि सपनों की नौकरी छोड़ना किसी चीज़ का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत भी हो सकती है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

अमेरिका जाने के लिए कौन सा वीजा चाहिए? घूमने से नौकरी और ग्रीन कार्ड तक हर तरह के वीजा की डिटेल
SSC CHS 2026 Salary: 12वीं पास के लिए 2536 पद, कितनी मिलेगी सैलरी? LDC से DEO तक जानें वेतनमान