जल्द जारी होगा MP Board के 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, 2021 में 100 फीसदी पास हुए थे स्टूडेंट्स

Published : Apr 24, 2022, 04:32 PM IST
जल्द जारी होगा MP Board के 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, 2021 में 100 फीसदी पास हुए थे स्टूडेंट्स

सार

बता दें कि कोरोना के कारण साल 2021 में बोर्ड के द्वारा एग्जाम रद्द कर दिए गए थे। रिजल्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  mpbse.nic.in पर नजर बनाए रखें।

करियर डेस्क. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Mp board ) द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते रिजल्ट घोषित करने की डेट का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि बोर्ड एग्जाम देने के बाद करीब 18 लाख स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  mpbse.nic.in पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट से जुड़ी जानकारी का अपडेट यहीं जारी किया जाएगा।  

कैसा था बीते सालों का रिजल्ट
बोर्ड के द्वारा पहले 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होगा या फिर 12वीं क्लास का अभी तक ये साफ नहीं हुआ है। हम आपको कक्षा 10वीं क्लास के बीते 5 सालों का रिजल्ट बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा है बीते 5 सालों का रिजल्ट।  

  • 2021- 100 फीसदी
  • 2020- 62.84 फीसदी
  • 2019- 61.32 फीसदी
  • 2018- 66.54 फीसदी
  • 2017- 52.11 फीसदी

2021 में 100 फीसदी था रिजल्ट
बता दें कि कोरोना के कारण साल 2021 में बोर्ड के द्वारा एग्जाम रद्द कर दिए गए थे। जिस कारण से इस साल सरकार ने फैसला किया था कि किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। इस कारण बोर्ड का रिजल्ट 100 फीसदी था।

कैसे देखें अपना रिजल्ट
बोर्ड द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।  बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  mpbse.nic.in और mpresults.nic पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां कैंडिडेट्स मांगी गई डिटेल्स भरें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

रिजल्ट देखने के लिए क्या जरूरी
बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा कब की जाएगी इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखना पड़ेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2022: 55 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 8 मई लास्ट डेट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!