MP Board: 10वीं और 12वीं के टाइम टेबल में बदलाव, जानें कब से होंगे पेपर

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा (MP Board) 10वीं-12वीं कक्षा (10th class and 12th class) की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2021 9:40 AM IST

करियर डेस्क. मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा (MP Board) 10वीं-12वीं कक्षा (10th class and 12th class) की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। अब एमपी बोर्ड (MB Board) की 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएंगी। पहले जारी की गई टाइम-टेबल के मुताबिक ये परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होनी थी। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी।

एमपी बोर्ड ने टाइम-टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर भेज दिया है। स्टूडेंट्स mpbse.nic.in पर जाकर टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 12 वीं परीक्षा समय सारणी 2022 सामान्य और विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए एक सामान्य फाइल के माध्यम से जारी की जाती है। स्टूडेट्स को परीक्षार्थियों को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9.45 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी

Latest Videos

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पैटर्न
एमपी बोर्ड ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस बार परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है। एमपी बोर्ड स्कीम के मुताबिक हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) के रेगुलर एवं प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल विषय को छोड़कर सभी विषयों के प्रश्न पत्र 80 अंकों के तैयार किए जाएंगे। रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए 20 अंक अतिरिक्त मूल्यांकन के लिए निर्धारित किए गए हैं. स्वाध्यायी छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान नही किया जा गया है।

दो अलग विषयों की होगी परीक्षा
दो अलग प्रश्न पत्रों को जोड़ा जाएगा. 10वीं और 12वीं में भारतीय संगीत विषय के तहत सत्र 2021-2022 में 9वीं व 11वीं में दो अलग अलग प्रश्न पत्र (गायन वादन, तबला ) बनाए जाएंगे और सत्र 2022-23 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में दो अलग अलग प्रश्न पत्र (गायन वादन, तबला) बनाए जाएंगे।

इसे भी पढ़े- SSC CGL: एसएससी सीजीएल 2021 का नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी होगी फीस

Upsc Interview Tricky Questions: ऐसी कौन सी चीज है जिसके पास सिर है और पूंछ भी लेकिन शरीर नहीं? जानें जवाब

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh