
नई दिल्ली। मेडिकल के क्षेत्र में जाने के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही नीट 2022 परीक्षा का डेट (NEET 2022 Exam Date ) अनाउंस होने वाला है। एनईईटी 2022 परीक्षा (NEET 2022 Exam Date) जुलाई में संभावित है। इस साल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 17 जुलाई को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट 2022 के लिए पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।
हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट और परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी nta.ac.in पर कड़ी नजर रखें।
नीट 2022 परीक्षा तिथि: पंजीकरण विवरण
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi