NEET 2022 Exam Date का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर, 2 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Published : Apr 01, 2022, 12:01 AM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 12:10 AM IST
NEET 2022 Exam Date का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर, 2 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

सार

NEET 2022 Exam Date: एनईईटी 2022 पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगी।  

नई दिल्ली। मेडिकल के क्षेत्र में जाने के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही नीट 2022 परीक्षा का डेट (NEET 2022 Exam Date ) अनाउंस होने वाला है। एनईईटी 2022 परीक्षा (NEET 2022 Exam Date) जुलाई में संभावित है। इस साल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 17 जुलाई को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट 2022 के लिए पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।

हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट और परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी nta.ac.in पर कड़ी नजर रखें। 

नीट 2022 परीक्षा तिथि: पंजीकरण विवरण

  • रिपोर्टों के अनुसार, पंजीकरण 7 मई तक खुला रहेगा और मई के मध्य में पांच दिन की समयावधि की सुधार विंडो खोली जाएगी। 
  • NEET-UG 2022 परीक्षा देश भर में 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
  • इनमें अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू शामिल हैं- जिन्हें पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि एनएमसी ने एनईईटी 2022 परीक्षा से ऊपरी आयु सीमा हटा दी है।
  • 31 दिसंबर, 2022 तक 17 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या पूर्ण करने वाले छात्र परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए