NEET Re-Exam Admit Card: एडमिट कार्ड की ये 4 गलतियां एग्जाम से कर देंगी बाहर! जानें क्या करें

Published : Jun 15, 2026, 12:44 PM IST
NEET Re-Exam Admit

सार

NEET Re-Exam Admit Card Important Checks: नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा, क्या करें? एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कौन-सी चीजें चेक करना जरूरी है? अगर नीट एडमिट कार्ड में कोई गलती या गड़बड़ी हो, तो कहां शिकायत करें? 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम में क्या कुछ बदलाव हुआ है?

NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Out: अगर आप भी 21 जून को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने री-टेस्ट के एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। लाखों छात्रों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया है, लेकिन अभी भी कई स्टूडेंट्स को डाउनलोड में दिक्कतें आ रही हैं। एनटीए ने छात्रों से पैनिक न होने की अपील की है। एजेंसी ने कहा है कि सभी एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होंगे। चूंकि यह परीक्षा दोबारा से कराई जा रही है, इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सिर्फ उसे सेव करके रखना ही काफी नहीं है। आपको तुरंत उसमें कुछ जरूरी चीजें अच्छे से चेक करनी चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी परीक्षा के दिन आपको भारी टेंशन दे सकती है। आइए जानते हैं आपको एडमिट कार्ड में कौन-सी 4 चीजें तुरंत चेक करनी हैं और अगर कोई गड़बड़ी मिले तो क्या करना है...

नीट 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

1. अपना नाम और स्पेलिंग (Candidate's Name)

सबसे पहले चेक करें कि आपका नाम ठीक वैसा ही लिखा है जैसा आपके 10वीं-12वीं के सर्टिफिकेट या आधार कार्ड पर है। नाम के अक्षरों (Spelling) में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अपने पैरेंट्स का नाम और एप्लिकेशन नंबर भी ध्यान से देख लें।

2. रोल नंबर और फोटो (Roll Number & Photo)

एडमिट कार्ड पर आपका रोल नंबर साफ-साफ दिखना चाहिए। इसके अलावा, जो फोटो और सिग्नेचर (Sign) वहां छपे हैं, वे आपके ही हैं या नहीं, यह कंफर्म कर लें। कई बार तकनीकी खराबी की वजह से फोटो धुंधली हो जाती है या किसी और की फोटो दिख जाती है।

3. एग्जाम सेंटर का पूरा पता (Exam Centre Address)

यह सबसे जरूरी पॉइंट है। अपने अलॉटेड परीक्षा केंद्र (Exam Centre) का नाम और उसका पूरा पता अच्छे से पढ़ लें। इस बार NTA ने साफ किया है कि परीक्षा उन्हीं 551 शहरों में हो रही है जहाँ मई में हुई थी, ताकि आपको ज्यादा दूर न जाना पड़े। लेकिन फिर भी सेंटर की लोकेशन पहले से देख लेना समझदारी होगी।

4. रिपोर्टिंग टाइम और नया टाइम टेबल (New Exam Timing)

इस बार नीट री-एग्जाम की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है। अब आपको पेपर हल करने के लिए पूरे 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) का समय मिलेगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। एडमिट कार्ड पर लिखे आपके रिपोर्टिंग टाइम (सेंटर पहुंचने का समय) को नोट कर लें और उसी हिसाब से घर से निकलें।

नीट यूजी री-एग्जाम 2026: एडमिट कार्ड में गलती को कैसे सही कराएं?

अगर आपको अपने नाम, फोटो, सेंटर या किसी भी जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो बिल्कुल भी न घबराएं। आप NTA हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर तुरंत फोन कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी समस्या लिखकर ऑफिशियल ईमेल आईडी neetug2026@nta.ac.in पर भी भेज सकते हैं।

 

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'नौकरी पसंद नहीं तो छोड़ दो, हर वक्त रोना बंद करो', शख्स के वीडियो पर 'महाभारत'
10.5 लाख की नौकरी छोड़, लड़की ने चुनी कम सैलरी वाली जॉब-जानें क्यों...