NEET UG 2022 : आज जारी होगा नीट यूजी की आंसर-की, रिजल्ट की डेट भी फाइनल

Published : Aug 30, 2022, 07:00 AM IST
NEET UG 2022 : आज जारी होगा नीट यूजी की आंसर-की, रिजल्ट की डेट भी फाइनल

सार

इस बार नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को देशभर में किया गया था। परीक्षा के लिए 497 शहरों में 3,570 परीक्षा केंद्र बनाए गए। भारत के बाहर 14 शहरों में परीक्षा आयोजित की गई थी। नीट यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।

करियर डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज नीट-2022 की आंसर-की (NEET UG 2022 Answer Key) जारी करने जा रहा है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर छात्र आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि फाइनल आंसर-की के साथ 7 सितंबर, 2022 तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट 2022 में इस साल 18 लाख 72 हजार 341 उम्मीदवार शामिल हुए हैं। सभी को रिजल्ट जा इंतजार है। इस एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS, BHMS और अन्य यूजी मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन दिया जाएगा। 

OMR शीट, रिकॉर्ड रिस्पांस भी रिलीज 
एनटीए की नोटिस में बताया गया है कि आंसर-की के साथ ओएमआर आंसर शीट की कॉपी, रिकॉर्ड रिस्पांस भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ओएमआर शीट की कॉपी उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मेल आईडी पर भी सेंड की जाएगी। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। प्रति सवाल के हिसाब से उन्हें 2022 रुपए फीस देना होगा। बिना भुगतान आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इन आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे। यह 7 सितंबर, 2022 तक जारी होने की बात कही गई है।

How To Download NEET Answer Key 2022

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • आंसर-की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • अब एक नया पेज खुलकर सामने स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इस नए पेज में अपना लॉग-इन आईडी या लॉगिन क्रेडेंशियल्‍स भरें और सबमिट कर दें
  • कोड वाइस आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इस आंसर की को चेक कर लें और डाउनलोड कर लें

इसे भी पढ़ें
NEET UG 2022: नीट आंसर-की पर इस तरह दर्ज कराएं आपत्ति, यहां जानें सबसे आसान तरीका

NEET PG 2022 काउंसलिंग में दखल देकर छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते- सुप्रीम कोर्ट


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और