
करियर डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज नीट-2022 की आंसर-की (NEET UG 2022 Answer Key) जारी करने जा रहा है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर छात्र आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि फाइनल आंसर-की के साथ 7 सितंबर, 2022 तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट 2022 में इस साल 18 लाख 72 हजार 341 उम्मीदवार शामिल हुए हैं। सभी को रिजल्ट जा इंतजार है। इस एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS, BHMS और अन्य यूजी मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन दिया जाएगा।
OMR शीट, रिकॉर्ड रिस्पांस भी रिलीज
एनटीए की नोटिस में बताया गया है कि आंसर-की के साथ ओएमआर आंसर शीट की कॉपी, रिकॉर्ड रिस्पांस भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ओएमआर शीट की कॉपी उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मेल आईडी पर भी सेंड की जाएगी। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। प्रति सवाल के हिसाब से उन्हें 2022 रुपए फीस देना होगा। बिना भुगतान आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इन आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे। यह 7 सितंबर, 2022 तक जारी होने की बात कही गई है।
How To Download NEET Answer Key 2022
इसे भी पढ़ें
NEET UG 2022: नीट आंसर-की पर इस तरह दर्ज कराएं आपत्ति, यहां जानें सबसे आसान तरीका
NEET PG 2022 काउंसलिंग में दखल देकर छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते- सुप्रीम कोर्ट