नीति आयोग में सलाहकार के कई पदों पर निकली वैकेंसी, 3 लाख से भी ज्यादा सैलरी पाने जल्द करें अप्लाई

Published : Jan 15, 2021, 03:20 PM IST
नीति आयोग में सलाहकार के कई पदों पर निकली वैकेंसी, 3 लाख से भी ज्यादा सैलरी पाने जल्द करें अप्लाई

सार

उम्मीदवारों मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रासंगिक अनुशासन में पीजी डिप्लोमा / एमबीबीएस / एलएलबी / सीए / आईसीडब्ल्यूए / बी.ई. / बीटेक / मास्टर डिग्री हो।

करियर डेस्क. NITI Ayog vacancies: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यहां नीति आयोग (Niti Ayog) ने युवा पेशेवर सलाहकार ग्रेड 1 & 2 और वरिष्ठ सलाहकार के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 18 पदों के लिए भर्ती होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2021 है। इसलिए कैंडिडेट्स जल्द अप्लाई कर दें। 

इन क्षेत्रों में होगी

नीति आयोग (NITI Aayog) स्वास्थ्य, उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी, स्वैच्छिक एक्शन सेल, कृषि और प्रबंध शहरीकरण क्षेत्रों में भर्ती करेगा। युवा पेशेवर सलाहकार ग्रेड I, सलाहकार ग्रेड II और वरिष्ठ सलाहकार के पद के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष, 3, 8 और 15 वर्ष का अनुभव हो। अनुबंध की अवधि 3 वर्ष है।

जरूरी तारीखें

आवेदन करने की अंतिम तारीख: 24 जनवरी 2021

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • NITI >> भर्ती >> वैकेंसी सर्कुलर पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें।
  • सर्कुलर पेज पर वापस जाएं, ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म को भरें।
  • सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें। 

 

कुल पदों की संख्या

  • वरिष्ठ सलाहकार 01 पद
  • सलाहकार ग्रेड 06 पद
  • सलाहकार ग्रेड 01 पद
  • युवा पेशेवर 10 पद

 

न्यूनतम योग्यता

उम्मीदवारों मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रासंगिक अनुशासन में पीजी डिप्लोमा / एमबीबीएस / एलएलबी / सीए / आईसीडब्ल्यूए / बी.ई. / बीटेक / मास्टर डिग्री हो।

आयु सीमा

  • वरिष्ठ सलाहकार पद के लिए: 62 वर्ष से कम
  • सलाहकार ग्रेड II पद के लिए: 50 वर्ष से कम
  • सलाहकार ग्रेड I पद के लिए: 45 वर्ष से कम
  • युवा पेशेवर पद के लिए: 32 वर्ष से कम

 

पद के अनुसार सैलरी

  • वरिष्ठ सलाहकार 265000 - 330000/- प्रतिमाह
  • सलाहकार ग्रेड I 80000 - 145000/- प्रतिमाह
  • सलाहकार ग्रेड II 145000 - 265000/- प्रतिमाह
  • युवा पेशेवर 60000/- प्रतिमाह

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UGC Fake University List: एडमिशन से पहले सावधान! 32 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, यहां देखें लिस्ट
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन