
Bengaluru Monthly Budget, 85 Lakh Salary India: विदेश से भारत लौटने वाले प्रोफेशनल्स (NRI Returning to India) के लिए सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि यहां का बढ़ता रहन-सहन का खर्च भी बड़ा सवाल बनता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर चर्चा का विषय बन गया, जहां 15 साल तक अमेरिका में रहने के बाद भारत लौट रहे एक भारतीय मूल के प्रोफेशनल ने बेंगलुरु में अपने संभावित मंथली खर्च (Bengaluru Monthly Budget) का पूरा हिसाब शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही बेंगलुरु में नई नौकरी शुरू करने जा रहे हैं, जहां उनका फिक्स्ड सालाना वेतन ₹85 लाख (85 Lakh Salary India) होगा। टैक्स, EPF और अन्य कटौतियों के बाद उनके हाथ में हर महीने करीब ₹4.6 लाख आने का अनुमान है। हालांकि उनका सवाल सैलरी पर्याप्त होने का नहीं, बल्कि मंथली बजट की वास्तविकता को लेकर है। जानिए इस शख्स ने अपने मंथली बजट प्लान में बेंगलुरु में किराए से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, हर खर्च (Bengaluru Cost of Living) का क्या हिसाब दिखाया।
पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने नॉर्थ बेंगलुरु में 3 से 4 BHK फ्लैट का किराया ₹70 हजार से ₹90 हजार प्रति माह माना है। इसके अलावा पहले से चल रहे विला लोन की EMI ₹35 हजार रखी है। घरेलू खर्चों में बिजली, पानी और अन्य यूटिलिटी के लिए ₹10 हजार, कार लीज और पेट्रोल पर ₹25 से ₹35 हजार, घर की सफाई और खाना बनाने के लिए घरेलू सहायकों पर ₹25 हजार का अनुमान लगाया गया है। बच्चे की स्कूल फीस और अन्य गतिविधियों पर ₹20 हजार, चार सदस्यों के शाकाहारी परिवार के लिए ग्रॉसरी पर ₹30 हजार और सप्ताह में एक-दो बार बाहर खाने या ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए ₹30 हजार का बजट रखा गया है। इसके अलावा शॉपिंग और अन्य व्यक्तिगत खर्चों के लिए ₹40 हजार, सालभर की यात्रा के लिए हर महीने ₹25 हजार और बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए ₹20 हजार अलग रखने की योजना भी बनाई गई है।
इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद उनके अनुसार हर महीने करीब ₹1 लाख ही नियमित बचत और निवेश के लिए बच पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हैरानी हुई कि सिर्फ किराया, घरेलू मदद, स्कूल और ग्रॉसरी जैसे जरूरी खर्चों पर ही करीब ₹1.5 लाख प्रति माह खर्च हो जाता है। उन्होंने Reddit यूजर्स से पूछा कि क्या उनका बजट वास्तविक है या फिर किसी बड़े खर्च को शामिल करना बाकी रह गया है। नीचे देखें पोस्ट-
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने माना कि नॉर्थ बेंगलुरु के हिसाब से उनका बजट काफी हद तक व्यावहारिक है। कुछ लोगों का कहना था कि किराया और बाहर खाने का अनुमान थोड़ा ज्यादा रखा गया है, जबकि ₹30 हजार का ग्रॉसरी बजट चार लोगों के शाकाहारी परिवार के लिए आरामदायक माना गया। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि उनकी बचत कम इसलिए दिखाई दे रही है क्योंकि उन्होंने यात्रा, बच्चे की कॉलेज फंडिंग और शॉपिंग जैसे भविष्य के खर्चों को भी पहले से बजट में शामिल कर लिया है। वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बेंगलुरु में सबसे बड़ी चुनौती खर्च नहीं, बल्कि रोजाना का ट्रैफिक होगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।