Odisha Board 10th Result : 58 साल की उम्र में बीजद MLA अंगद कन्हार ने 1st डिवीजन पास की 10वीं की परीक्षा

Published : Jul 07, 2022, 05:51 PM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 06:02 PM IST
Odisha Board 10th Result : 58 साल की उम्र में बीजद MLA अंगद कन्हार ने 1st डिवीजन पास की 10वीं की परीक्षा

सार

इस साल ओडिशा बोर्ड मैट्रिक में कुल 90.55 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 92.37 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। इस साल 5 लाख 85 हजार 730 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

करियर डेस्क : ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के विधायक अंगद कन्हार (Angad Kanhar) ने 58 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। बुधवार यानी 6 जुलाई को जारी ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट  (Odisha Board 10th Result) में कंधमाल जिले के फूलबनी विधानसभा क्षेत्र के BJD विधायक फर्स्ट डिवीजन के साथ परीक्षा पास की। उन्हें 10वीं में 72 प्रतिशत मार्क्स मिले। बता दें कि इस बार बोर्ड की परीक्षा में 5 लाख 17 हजार 847 छात्र पास हुए हैं, जिसमें बीजेडी विधायक कन्हार भी शामिल हैं।

पारिवारिक समस्या के चलते छूटी थी पढ़ाई
विधायक अंगद कन्हार परीक्षा पास कर काफी खुश हैं। उन्होंने अपने बारें में बताते हुए कहा कि साल 1978 की बात है। घर और परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। समस्याएं काफी ज्यादा थी, इस कारण से मैट्रिककी परीक्षा नहीं दे सका था। फिर जब पता चला कि कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने 50-60 और 70 साल में भी परीक्षा दी है तो मुझे भी लगा कि परीक्षा पास करना ही चाहिए। मन में एक ललक सी उठी और लगन लग गई। फिर क्या मैंने परीक्षा दी और सभी की दुआओं और आशीर्वाद से यह परीक्षा पास कर ली।

विधायक बने थे तब 8वीं की परीक्षा दी
बता दें कि विधायक अंगद कन्हार साल 2019 में जब विधायक बने थे, तब उसके बाद उन्होंने 8वीं की परीक्षा दी थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे। क्योंकि शिक्षा को लेकर कभी रिटायर नहीं हुआ जाता। इसकी शिक्षा के संबंध में सेवानिवृत्ति की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने प्रेरणा देने और हौसला बढ़ाने वाला का धन्यवाद जताया है। 

ओडिशा बोर्ड 10वीं का 90.55% रिजल्ट
बता दें कि इस साल ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 90.55 प्रतिशत है। इस साल इस साल 5 लाख 85 हजार 730 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 5 लाख 17 हजार 847 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि  8,699 छात्र फेल हो गए हैं। इस बार 1070 स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत आया है। वहीं ग्रेड की बात करें तो 8,119 छात्रों ने A1 ग्रेड हासिल की है। जबकि 54,889 छात्रों को A2 ग्रेड मिला है। 

इसे भी पढ़ें
BSE Odisha 10th Result 2022 : ओडिशा बोर्ड 10वीं में 90.55% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने मारी बाजी

Odisha CPET 2022 Exam: कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग