Odisha CPET 2022 Exam: कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं

Published : Jul 07, 2022, 11:07 AM IST
Odisha CPET 2022 Exam: कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं

सार

ओडिशा में यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाले सीपीईटी 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। हर दिन तीन सत्र में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सुबह 10 बजे से एग्जाम शुरू होंगे। स्टूडेंट्स के 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।

करियर डेस्क : ओडिशा कॉमन पोस्ट ग्रेजुएशन एंट्रेंस टेस्ट-2022 (Odisha CPET 2022 Exam) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार यानी 6 जुलाई 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाला सीपीईटी एक अगस्त, 2022 से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षाएं 13 अगस्त, 2022 तक चलेंगी। ये परीक्षाएं तीन सत्रों में आयोजित की जाएंगी।

तीन सत्र में होंगे Odisha CPET 2022 Exam
प्रवेश परीक्षाएं तीन सत्र में आयोजित होगी। पहला सेशन सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक, दूसरा दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और  तीसरा सेशन दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। PWD छात्रों (Persons with Disabilities) को परीक्षा में लिखने के लिए 30 मिनट का एक्ट्रा टाइम दिया जाएगा। पहले दिन मानव विज्ञान कला और विज्ञान विषय की परीक्षाएं होंगी, दूसरे सत्र में भूगोल (Geography) और समुद्री विज्ञान (Marine Science) और तीसरे सत्र में एमबीए के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजि की जाएगी।

इस दिन नहीं होंगे Odisha CPET 2022 Exam
एक अगस्त से होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए भौतिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, जूलॉजी, सांख्यिकी, कॉमर्स, पर्यावरण विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, पोषण और कई विषयों की परीक्षाएं होंगी। एंट्रेंस पेपर 2, 3, 4,5,6, 8,10, 12 और 13 अगस्त को होंगे। 7, 9 और 11 अगस्त को परीक्षाएं नहीं होंगी।

Odisha CPET 2022 Exam की डिटेल्स

  • तीन सत्रों में होंगी ओडिशा सीपीईटी 2022 परीक्षा
  • पहला सत्र सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक होगा
  • दूसरा सत्र 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा
  • अंतिम सत्र दोपहर तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक
  • PWD कैंडिडेट्स को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा

इसे भी पढ़ें
अब नौकरी के साथ कर सकते हैं पार्ट टाइम पीएचडी, UGC ने बदला नियम, जानें क्या है एलिजिबिलिटी

NEET UG Exam 2022: 17 जुलाई को नीट एग्जाम, यहां मिलेगा आपके हर सवालों का जवाब

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और